पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

तुला राशि के जातक ध्यान के अभ्यास से रह सकते हैं मानसिक रूप से शांत

मानसिक स्वास्थ्य हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ध्यान के अभ्यास से आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं।
Published On: 9 Mar 2022, 12:00 am IST
ये है तुला राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। लेकिन आपको एक अच्छी फिटनेस रूटीन स्थापित करने के आवश्यकता है। जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। आपके लिए एक शेड्यूल पर टिके रहना मुश्किल है। लेकिन सेहतमंद रहने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आपको अपने स्वतंत्र प्रवृत्ति को देखते हुए नई दिनचर्या बनाने की जरूरत है। जॉगिंग, रोइंग या माउंटेन बाइकिंग जैसी तेज़ गति वाली गतिविधियाँ आप को उत्साहित कर सकती हैं। आपको कुछ ऐसा करने की जरूरत है जिसे करने से आपको अच्छा महसुस होता हो। बुध का प्रभाव मेष राशि पर होने के कारण आपको महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ दिखाई दें सकते हैं। आपकी व्यायाम दिनचर्या आपको शारीरिक रूप से संतुलित रखने में मदद कर सकती है। आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और ऊर्जावान महसूस करेंगी।

 

यह समय अपने कार्यक्रम में कुछ लचीलेपन के प्रशिक्षण को शामिल करने के लिए बिल्कुल उचित रहेगा। स्ट्रेचिंग या आसान योग आपके मूड को सुधारने के साथ-साथ आपकी शारीरिक क्षमताओं में भी सुधार करेगा। व्यायाम का अभ्यास आपकी सेहत के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। अपने खानपान को लेकर सचेत रहें। ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन आपको पूरी तरह स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें:  अगर आपके घर में भी कोई नई मां है, तो उन्हें है आपके सपोर्ट की जरूरत

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख