पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

स्वस्थ पेट के लिए बाहरी भोजन से परहेज रखें तुला राशि की महिलाएं

बाहरी भोजन आपके पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में स्वस्थ व संतुलित पेट के लिए बाहरी भोजन से परहेज रखना बहुत जरूरी है।
Written by: Tamanna C
Published On: 17 Apr 2022, 12:00 am IST
ये है तुला राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आज आपका पेट संवेदनशील रहेगा। रात के समय खासकर तैलीय भोजन से परहेज रखने की जरूरत है। अपने आहार व जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करें। अपनी कमजोर आंत और ब्लड प्रेशर की समस्याओं पर खास ध्यान दें। सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास आपको मानसिक रूप से संतुलित रहने में मदद करेगा। साथ ही सुबह उठकर नियमित रूप से खुले वातावरण में योग का अभ्यास करें। ऐसा करने से आप शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय रह सकती हैं।

आज आपका कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा, वहीं आपके कार्य को प्रशंसा मिलेगी। आज आपके पास ऐसे कई विचार होंगे जिसे चैनेलाइज करना सहकर्मियों के लिए अधिक सहायक रहेगा। कई लोग आज व्यापार में विस्तार और नए टीम के निर्माण करने का सोच सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों को घमंड न दिखाएं, साथ में ज्यादा आत्मविश्वास आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

माता-पिता की सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। आज आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह सकती हैं। ऐसे में परिवार के सदस्य आपकी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। घर पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आज पार्टनर के साथ बाहर जाने की योजनाएं और पारिवारिक दायित्वों को प्राथमिकता देने के कारण सामाजिक दायित्वों से दूरी बना सकती हैं। दोस्त आपको पर्सनल स्पेस देने की कोशिश करेंगे। यदि आप सिंगल है, तो आज थकान के कारण किसी व्यक्ति से जुड़ने के मूड में नहीं रहेंगी। 

एक्टिविटी टिप – परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से मदद मिलेगी। 

कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला 

प्यार के लिए शुभ रंग – पिला 

कर्म टिप – खुद को व्यवस्थित रखें।

यह भी पढ़ें:  रमज़ान 2022 : शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने के लिए ‘सेहरी’ में ज़रूर शामिल करें ये 3 फूड्स

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख