पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

सिंह राशि के जातकों को आज अपनी त्वचा का रखना होगा खास ख्याल

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप खुद को हाइड्रेटेड रख सकते हैं। यह आपकी त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।
Published On: 2 Mar 2022, 12:00 am IST
ये है सिंह राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आपके स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। वहीं दिन की शुरुआत में केतु के चतुर्थ भाव में होने से आपको सीने में जकड़न का अनुभव होगा, इतना ही नहीं, ग्रहों और नक्षत्रों की दशा को देखते हुए आपको कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप स्वयं उपयुक्त सुरक्षा और उपाय के साथ अपने स्वास्थ्य को संतुलित और सुरक्षित रख सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार आज बृहस्पति और शनि का प्रभाव छठे घर में होने के कारण यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित कर सकता है। शनि का प्रभाव अष्टम भाव और बृहस्पति का छठे भाव में होने से आप अपनी बीमारियों से जल्दी उभर सकते हैं। एक साथ कई तरह की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इसीलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।

आज आपको गुर्दे, बड़ी आंत या पेट की समस्या परेशान कर सकती है। परिणामस्वरुप इन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हवाई संक्रमण, जोड़ों में दर्द या डायबिटीज के मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सचेत रहने की जरूरत पड़ सकती है। दिन का दूसरा भाग अधिक उत्पादक रहेगा।

यह भी पढ़े :कोख में भी हो सकता है ये मस्तिष्क संंबंधी विकार, जिसने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बेटे की ली जान

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख