योग और स्ट्रेचिंग का अभ्यास करें सिंह राशि की महिलाएं
पेट और ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। वहीं आज अपनी दवाइयां छोड़ने से बचें। सेहत को ध्यान में रखते हुए शारीरिक गतिविधियों से ब्रेक लें, अन्यथा यह आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है। काम के बाद शरीर को पर्याप्त आराम देने की कोशिश करें। समय अनुसार स्वस्थ व संतुलित भोजन करें। वहीं दिन में हल्का हल्का भोजन लेने की जरूरत है।
कामकाज के मोर्चे पर आपका दिन स्थिर रहेगा। परंतु आज अन्य लोगों की समस्या में घसीटा जा सकता है। दिन के दूसरे भाग में परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं अपनी सीमाओं को लेकर लोगों के साथ स्पष्ट रहने का प्रयास करे। हालांकि, शुरुआत में कार्यस्थल पर लोगों को समझना मुश्किल होगा परंतु धीरे-धीरे सभी चीजें नियंत्रित हो जाएंगी। आज अपने कर्य को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करें। साथ ही लोगों को भी कार्य करने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है, अन्यथा आने वाले दिनों में यह आपके काम की गति को धीमा कर सकता है। वहीं इसकी वजह से उत्पादकता में कमी देखने को मिलेगा।
परिवारिक मोर्चे पर आज निराशा हाथ लगेगी। क्योंकि परिवार के सभी सदस्य आपकी अपेक्षाओं के विपरीत काम कर रहे होंगे। ऐसे मामलों को खींचने की जगह बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है। पार्टनर सपोर्टिव रहेंगे और आपको पर्सनल स्पेस देने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं आज शाम पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। यह आपके मन को शांत रखने में मदद करेगा। दोस्तों से इस बारे में बातचीत कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको बेहतर महसूस होगा। यदि आप सिंगल है, तो म्युचुअल फ्रेंड्स के माध्यम से किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। उनके साथ आगे बढ़ने का सोच सकती हैं।
एक्टिविटी टिप – काम से पहले योग का अभ्यास करने से स्पष्टता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – अपने निर्णय को लेकर स्पष्ट रहें।
यह भी पढ़ें: मोटी महिलाओं को ज्यादा होता है जेस्टेशनल डायबिटीज का जोखिम, जानिए कैसे करना है बचाव
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।