पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

गर्मियों में इंटिमेट हेल्थ का खास ध्यान रखें सिंह राशि की महिलाएं

सभी महिलाओं को अपने इंटिमेट हेल्थ को लेकर पूरी तरह जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि गर्मियों में इंटीमेट हेल्थ के प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है।
Written by: Tamanna C
Published On: 1 Apr 2022, 12:00 am IST
आज का सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल।

आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना शुरू कर दें। अपने शरीर को आवश्यकतानुसार पोषण देने का प्रयास करें। हेल्दी रहने के लिए बाहरी भोजन से परहेज रखना जरूरी है। सामाजिक योजनाओं में भाग लेना उचित रहेगा, परंतु रात को घर का बना खाना खाने का प्रयास करें। बदलते मौसम को देखते हुए उचित एहतियात बरतने की जरुदत है। इस समय बच्चों की सेहत को लेकर अधिक सचेत रहे।

आज के काम से अत्यधिक थकान हो सकती है। दूसरों के काम में देरी होने के कारण आज आपका कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेगा। ऐसी परिस्थिति में निराश होने से बेहतर रहेगा अपने कार्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखना। आज आपको सीनियर्स द्वारा कई नई परियोजनाओं को नियंत्रित करने का कार्य सौंपा जा सकता है। आपको बस धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है। क्रोध और अहंकार को आज नियंत्रित रखने का प्रयास करें। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह दिन उचित रहेगा।

चल रहे पारिवारिक कलह में आपको बिना गलती के घसीटा जाएगा। वही आप खुद भी अपने कार्य को लेकर परेशान रह सकती हैं। आज अपनी समस्याओं को परिवार के सामने प्रकट न करें। क्योंकि आपके आसपास के लोग अपनी अपनी समस्यायों में उलझे रहेंगे। ऐसी परिस्थिति में अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकती हैं। सामाजिक जीवन बिल्कुल स्थिर रहेगा। हालांकि आज लंबे समय बाद कुछ दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकती हैं। यह आप सभी के लिए पारिवारिक तनाव से एक अच्छा ब्रेक रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज रिश्तेदार और परिवार की तरफ से आपके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

एक्टिविटी टिप – सुबह जागने के बाद प्रार्थना कर सकती हैं।

कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर

प्यार के लिए लकी रंग – बेज

कर्म टिप – अतीत को जाने दें।

यह भी पढ़ें:  खतरनाक हो सकता है लाल रंग का वेजाइनल डिस्चार्ज, जानिए प्रेगनेंसी में होने वाले 6 गंभीर संकेतों के बारे में

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख