पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

कन्या राशि के लोगों के लिए बहस की बजाए पिछली गलतियों से सीखने का समय है

हम सब जीवन में अलग-अलग पड़ावों से गुजरते हैं। ये आपकी लर्निंग का समय है, इसे बहस में बर्बाद न करें।
Updated On: 24 Nov 2023, 01:20 pm IST
ये है कन्या राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

कन्या राशि के अनुसार आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। वर्तमान समय में बाहर जाकर भोजन करने से बचें। साफ जगह पर भोजन करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कार्य की ओर और ज्यादा समर्पित हो सकते हैं। अपने कार्य क्षमता से अधिक समय काम को देने की कोशिश करेंगे। ज्यादा काम की वजह से आप पूरे दिन थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इस वक़्त आपको आराम और नींद की अत्यधिक जरूरत पड़ेगी। बाद में आपको ऊर्जा की अनुभूति हो सकती है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना व्यायाम का अभ्यास कर सकते हैं।

यह समय अपने बच्चों और पार्टनर से बहस के लिए उचित नहीं है। पहले की तुलना में आप में कई बदलाव आए हैं। इसीलिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। स्ट्रेस के बाद आपको अपनी गलतियों के प्रति जागृत होने का अनुभव होगा। पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना पड़ सकता है, क्योंकि वर्तमान में उन्हें आसानी से विचलित किया जा सकता है। अपने ध्यान को बूस्ट करने के लिए उन्हें चिंतन करने की जरूरत पड़ सकती है।

दही, बेसन, बटरमिल्क आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। तले हुए भोजन के सेवन से बचें। स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन आपके स्ट्रेस को कम कर सकता है। दिन की शुरुआत अगर मीठे से करेंगे, तो आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगी।

इस वक़्त आपका स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पौष्टिक आहार का सेवन करें और तैलीय खाने से खुद को बचाकर रखें। व्यायाम का अभ्यास आपकी सेहत को स्वस्थ रखने का बेहतर तरीका है।

सारांश – अच्छा भोजन अच्छी सेहत का आधार है और अच्छी सेहत अच्छे विचारों और अच्छे भविष्य का निर्माण कर सकती है।

यह भी पढ़ें : डियर लेडीज, दो साल में दो बच्चों की मां बनना जोक नहीं, आपकी सेहत से जुड़ा मसला है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख