पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

मिथुन राशि के जातक व्यायाम के अभ्यास से रख सकते हैं खुद को स्वस्थ

व्यायाम का अभ्यास आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। वहीं योग और मेडिटेशन की मदद से आप मानसिक तौर पर खुदको शांत रख सकते हैं।
Published On: 4 Mar 2022, 12:00 am IST
आज का मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल।

 

मिथुन राशि के ऊपरी श्वसन अंग विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं। श्वसन संक्रमण, जैसे ब्रोंकाइटिस और अस्थमा, आप को चिंतित कर सकती हैं। नतीजतन,अंगों का संरक्षण और फेफड़ों की देखभाल करना आपके लिए आवश्यक है। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल माना जा रहा है। मिथुन राशिफल की भविष्यवाणियों के अनुसार, आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए नाजुक हो सकता। स्वास्थ्य को प्रथम प्राथमिकता देने की जरूरत है। सेहत को नज़रअंदाज करना आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों से ग्रषित कर सकती हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने के लक्षण नजर आते हीं सीघ्र डॉक्टर से संपर्क करना आपके सेहत के लिए उचित रहेगा।

ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति खास ध्यान देने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर का नियमित रूप से जांच करवाते रहें, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डॉक्टर से मिलकर सलाह लेने की आवश्यकता है। यदि आपको अपने श्वसन अंगों में समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से इसपर सलाह लेना उचित रहेगा।

 

ये भी पढ़े-  प्रेगनेंसी के दौरान फिट और मजबूत रहने के लिए काजल अग्रवाल बता रही हैं कुछ खास एक्सरसाइज़

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख