पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन मिथुन राशि के जातको को त्वचा संबंधी समस्याओं से रखेगा दूर

पर्याप्त मात्रा में पानी के सेवन से आप त्वचा संबंधी समस्यायों के साथ कई अन्य तरह की समस्याओं से दूर रह सकती हैं। वहीं यह आपको पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करेगा।
Published On: 13 Mar 2022, 12:00 am IST
ये है मिथुन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नींद न आना, पैर में दर्द और अपच जैसी समस्यायों से परेशानी हो सकती है। सुबह योग का अभ्यास आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं लंबे समय से आप नई संपत्ति बनाने की कोशिश कर रही हैं। आज आपको नई चीजों को आजमाने की तीब्र इच्छा हो सकती है। ऐसा करने के लिए आप यात्रा पर जा सकती हैं। इस दौरान आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। हालांकि आज आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होने की संभावना है। अत्यधिक व्यायाम के अभ्यास से आपकी मांसपेशियों में दर्द रह सकता है। आक्रामकता से बचें, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 

 

सड़क पर वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह है। अत्यधिक काम का बोझ आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। सुबह का योग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने से बचें, यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अप्रत्याशित रोजगार के परिणामस्वरूप, आप तनावग्रस्त रह सकती हैं। नतीजन यह आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बनेगा। राहु और केतु का गोचर पैरों में दर्द और अनिद्रा का कारण बन सकता है। प्रतिरक्षा में सुधार होने की संभावना है, वहीं बाहरी भोजन से परहेज रखना आवश्यक है। 

 

जंक फूड और मसालेदार भोजन का सेवन सीमित करना जरूरी है। बुध और शुक्र का गोचर अचानक असहमति का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं को तनाव से बचने की आवश्यकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अत्यधिक उपयोग करने से बचें, यह आपके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने के साथ-साथ आपकी दृष्टि और नींद को भी प्रभावित कर सकता है। इस समय नियमित चेकअप करवाते रहें, और अपनी दवाओं को लेने का समय सुनिश्चित कर लें।

 

यह भी पढ़ें:  बच्चे को दूध पिलाते वक्त निपल पेन से हैं परेशान, तो आपको राहत दे सकते हैं ये 8 घरेलू नुस्खे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख