पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

संतुलित आहार में कैल्शियम युक्त तत्वों को शामिल करें मकर राशि की महिलाएं

कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से आपको हड्डियों को मजबूत रखने में मदद मिलेगी। वहीं यह आपको जोड़ों तथा अन्य हड्डियों की समस्या से दूर रहने में भी मदद करेगा।
Written by: Tamanna C
Published On: 22 Apr 2022, 12:00 am IST
आज का मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल।

गर्दन, कंधे और मांसपेशियों के कारण आज आपका स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। पूरे दिन इन क्षेत्रों में थकान महसूस होती रहेगी। ऐसी परिस्थिति में भारी शारीरिक गतिविधियों को करने से बचें, क्योंकि यह आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं। अपने खानपान की आदतों को संतुलित रखने की जरूरत है। अनावश्यक दर्द निवारक दवाएं लेने से बचें, क्योंकि यह आपकी पेट और सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

सहकर्मियों के कारण कार्य तनावपूर्ण रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में देरी और उसके रद्द होने की संभावना है। बचे हुए कार्यों को पूरा करने पर फोकस करें, क्योंकि सीनियर्स द्वारा एक निश्चित समय पर उसे पूरा करने का दबाव बनाया जा सकता है। अन्य सहकर्मियों की कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आपको सौंपी जाएंगी। ऐसे में मानसिक रूप से मकान और तनाव महसूस कर सकती हैं। हालांकि, कार्य में आपकी मेहनत को आज के दिन अच्छे परिणाम और प्रशंसा मिलेंगी। दिन के अंत में आप कुछ समय आराम करते हुए अकेले बिताना चाहेंगी। 

परिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। वहीं परिवार के किसी सदस्य से सकारात्मक समाचार मिल सकता है। पार्टनर आज अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आपको सामाजिक योजनाओं में भाग लेने का पर्याप्त समय मिलेगा। वहीं कई पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। साथ ही दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग भी कर सकती हैं। यह आपके लिए काम के तनाव से एक अच्छा ब्रेक रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज अतीत से जुड़े किसी व्यक्ति के बारे में कुछ समाचार सुनेंगी, जिसके कारण पूरे दिन परेशान रह सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – समय पर सोने का प्रयास करें।

कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला

प्यार के लिए शुभ रंग – लाल

कर्म टिप – अपनी तुलना दूसरों से न करें।

यह भी पढ़ें: पार्टनर का स्पर्म काउंट कम हैं, तो उन्हें खिलाएं तरबूज के बीज, हम बता रहे हैं कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख