पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना मकर राशि के जातकों को रखेगा स्वस्थ

डांसिंग, जॉगिंग और स्विमिंग जैसी गतिविधियों में भाग लेकर आप खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकती हैं। ऐसा करने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
Published On: 10 Mar 2022, 12:00 am IST
ये है मकर राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

 

मकर राशिफल के हिसाब से आज के दिन आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बृहस्पति के प्रभाव से आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले दिनों की तुलना में आपके सेहत में सुधार होने की संभावना है। हालाँकि, आज आपको पैरो की परेशानी जैसे मोच, जोड़ों के दर्द और अन्य समस्याएं मुश्किल में डाल सकती हैं। मंगल का प्रभाव मकर राशि पर होने से विरोध की स्थिति में अजेयता का एहसास हो सकता है। आपकी क्षमता विरोध के समय आपके साथ खड़ी रहेंगी। 

 

मकर राशि की महिलाएं वर्कआउट के साथ खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकती हैं। आज राशि के स्वामी के मध्य में विराजमान होने के कारण आपको पैर में मोच या चोट लग सकती हैं, इसलिए, इन क्षेत्रो पर अधिक ध्यान देने केई जरूरत है और ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसकी वजह से उस जगह पर चोट पहुंच सकती है। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतना अधिक आवश्यक है। मौसमी बदलाव से हो रहे संक्रमण को देखते हुए आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान हो जाने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को अनदेखा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है।

 

ग्रहों के संरेखण के अनुसार आपको आराम करने की अधिक आवश्यकता है। आप चाहे कितनी भी व्यस्त रहती हों, अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी है। बाहरी तनाव और जीवनशैली में बदलाव के कारण आप तनाव से घिरे रह सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप नियमित सिरदर्द हो सकता है। इन समस्याओं से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद, संतुलित आहार का सेवन, योग और व्यायाम करने की आवश्यकता है। अपने प्रियजनों के साथ शांति और सकारात्मक तरीके से पेश आएं। ऐसा करने से आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें:   फटी एड़ियों को खराब न करने दें अपनी इमेज, काम आएगा ये DIY फुट स्क्रब

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख