पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

फैटी और बासी भोजन से परहेज वृषभ राशि के जातको को रखेगा तंदुरुस्त

फैटी और बासी भोजन आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। खराब सेहत आपके बाकी कार्यो को प्रभावित कर सकती है।
Published On: 12 Mar 2022, 12:00 am IST
ये है वृषभ राशि का आज का प्यार राशिफल।

दिन की शुरुआत में आप मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत अच्छा महसूस कर सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा। लेकिन इस दौरान कई बार आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। आप काम को लेकर अधिक केंद्रित और ऊर्जावान रहेंगी। आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित रह सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरत कर आप स्वस्थ रह सकती हैं। दुसरी ओर त्वचा और जोड़ो की समस्या आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है। वर्तमान में खट्टे खाद्य पदार्थों से दूर रहें और त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेंना उचित रहेगा। आज आपको इंफेक्श और खुजली की समस्या परेशानी में डाल सकती हैं। साथ ही दिन के मध्य में अधिक कार्यभार के कारण आप मानसिक और शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकती हैं। वहीं कार्य में देरी करने और उसे उचित तरीके से न करने से आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकती हैं।

 

दिन के मध्य से आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आपके परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। वृषभ राशि के सितारे आज आपके अनुकूल हैं। आज आप शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए उत्साहित रह सकती हैं। यदि आप सांस की बीमारी से पीड़ित है तो आज आपको राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, चिकित्सकीय सलाह लेने और प्रदूषण के संपर्क से बचने की जरूरत है। जितना हो सके कम वसा और चीनी का सेवन करें।फाइबर का सेवन आपको शारीरिक शक्ति बढ़ाने में मदद कर सकता है। जंक फूड का अधिक सेवन आपको पेट संबंधी समस्याएं जैसे पाचन शक्ति का कमजोर होना, अपच, दर्द, एसिडिटी और गैस से ग्रषित कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें:   क्या आपको भी सोते से उठते ही हाथ-पैर हिलाने में होती है तकलीफ? यह हो सकते हैं स्लीप पैरालिसिस के लक्षण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख