पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

स्वस्थ संतुलित सेहत के लिए मेष राशि के जातक तैलीय पदार्थों से रखें परहेज

तैलीय पदार्थों का सेवन आपके पेट की समस्याओं का एक प्रमुख कारण हो सकता है। यह आपको गैस, एसिडिटी के साथ-साथ अन्य कई समस्याओं से ग्रसित कर सकता है।
Written by: Tamanna C
Published On: 25 Mar 2022, 12:00 am IST
आज का मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल।

 

आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। हालांकि, आज कमर दर्द की समस्या से परेशान रह सकती हैं। ऐसे में स्ट्रेच और मालिश करने से आपको राहत मिलेगी। तैलीय पदार्थों के सेवन से परहेज रखें। साथ ही मील स्किप करने से बचें, वरना यह आपको एसिडिटी की समस्या से ग्रसित कर सकता है। दिन के दूसरे भाग में स्क्रीन पर अधिक कार्य करने के कारण आंखों में खिंचाव महसूस कर सकती हैं। बदलते मौसम को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का प्रयास करें यह आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ पूरे दिन तरोताजा रहने में मदद करेगा। वहीं इस बढ़ती गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए खुद को पूरी तरह कवर करके बाहर निकले।

आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। कार्य में सहकर्मियों द्वारा पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। वहीं सीनियर्स द्वारा आज आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकती हैं। कार्यों को टालने से बचें, वरना बाद में यह आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। आपको अपने दिनचर्या को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। इस समय आपको अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। ऐसा करने से आप सभी दायित्वों को अच्छी तरह पूरा कर पाएंगी।

आज पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। वहीं पार्टनर के साथ कई सामाजिक योजनाओं का हिस्सा बन सकती हैं। दोस्तों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसा करने से बचें अन्यथा यह बाद में आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। वहीं आज पार्टनर के साथ कार्य विस्तार करने पर चर्चा कर सकती हैं। साथ ही आपका सामाजिक जीवन पीछे रह जाएगा। यदि आप सिंगल हैं, तो अधिक कार्यभार से थकान के कारण आप अकेले समय बिताना चाहेंगी।

एक्टिविटी टिप – अपने लिए कुछ हेल्दी बनाएं।

कार्य के लिए शुभ रंग – पीला

प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा

कर्म टिप – बेवजह की बातों पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें:  सेक्स से पहले और बाद में बातचीत, बेहतर बना सकती है आपका यौन जीवन

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख