पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

समय अनुसार भोजन करने की आदत मेष राशि के जातको को रखेगी स्वस्थ

समय अनुसार भोजन करने की आदत मेष राशि के जातकों को लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद करेगी। साथ ही यह पूरे दिन आपको मानसिक रूप से सक्रिय रखेगी।
Written by: Tamanna C
Updated On: 21 Apr 2022, 01:11 pm IST
ये है मेष राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

कमर के निचले हिस्से और कूल्हे से संबंधित समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। अधिक परिश्रम और भारी शारीरिक गतिविधियों को करने से आपकी यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में ब्लड प्रेशर के मरीजों को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। मील स्किप करने से बचें। अपने संतुलित आहार को अनुशासित तरीके से फॉलो करने की कोशिश करें। साथ ही स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए शरीर को आवश्यकतानुसार पोषण देना जरूरी है।

आज कार्यस्थल पर एक सामान्य दिन रहेगा। समय पर ऑफिस पहुंचने का प्रयास करें, क्योंकि आज किसी महत्वपूर्ण चर्चा से चूक सकती हैं। कार्यस्थल पर लोगों के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा न होने दें। ऐसे में सहकर्मियों के विचारों को समझने का प्रयास करें क्योंकि सभी के सोचने का तरीका अलग हो सकता है। आज सीनियर्स द्वारा कई कार्यों को संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी। दूसरों पर फिजूल खर्च करने से बचें क्योंकि यह आपके आर्थिक स्थिति में गिरावट का कारण बन सकता है।

कमजोर स्वास्थ्य के कारण पार्टनर आज भावनात्मक रूप से असहज रह सकते हैं। उनके साथ समय बिताने का प्रयास करें, साथ ही उनकी बातों को सुने, ऐसा करने से उन्हें बेहतर महसूस होगा। यदि समस्या ज्यादा बढ़ती नजर आए तो डॉक्टर से मिलकर सलाह लेना उचित रहेगा। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। वही किसी दोस्त के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकती हैं। यदि आप सिंगल है, तो लोगों से अपनी तुलना न करें जो आपके पास है उसका सम्मान करें। 

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताने से मदद मिलेगी। 

कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी 

प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा

कर्म टिप – विवेकपूर्ण रहे।

यह भी पढ़ें:  इस मौसम में भी चाहिए खिली-निखरी त्वचा, तो इन 5 नेचुरल क्लींजर से करें त्वचा की गहरी सफाई

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख