मेष राशि के जातकों को मेडिटेशन का अभ्यास, मानसिक तौर पर रखेगा शांत
पीठ के निचले हिस्से और कूल्हे के दर्द से परेशान रह सकती हैं। मालिस और मांसपेशियों को आराम देने वाले स्प्रे से राहत मिलेगी। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। दवाइयों को समय पर लेने का प्रयास करें। वहीं कार्य में तेजी आएगी और आपका कार्य प्रशंसा योग्य रहेगा। अपने विचारों को आसपास के लोगों के साथ चैनेलाइज करना उचित रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन परियोजनाओं से भरा रहेगा। वही व्यवसाय में वृद्धि होने की संभावना है। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें, और कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विनम्रता से पेश आएं। दूसरों पर फिजूल खर्च न करें, यह आपको वित्तीय रुप से कमजोर कर सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे तनाव के कारण आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।
आसपास के वातावरण और घर की साफ सफाई के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि स्वच्छता सेहतमंद रहने के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। ध्यान का अभ्यास आपको मानसिक रूप से संतुलित रहने में मदद करेगा। आज आप अपने पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती हैं। अधिक दृढ़ रहें। पार्टनर से पूर्ण रुप से समर्थन मिलने की उम्मीद है। वहीं आज आपके पाटनर आपको तनावमुक्त रहने में भी मदद करेंगे। आपको सामाजिक कार्यों से जुड़ने की जरूरत है। कार्य मे व्यस्त रहने से आप मानसिक रूप से शांत रहेंगी। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। यह आपको भावनात्मक रूप से मजबूत रहने में मदद करेगा। यदि आप सिंगल हैं तो आज किसी व्यक्ति से भावनात्मक रूप से जुड़ने की संभावना है।
गतिविधि टिप – रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहें।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए लकी रंग – लाल रंग
कर्म टिप – एक समय में एक ही कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
यह भी पढ़ें: होली 2022 : क्या आप जानती हैं कि रंग आपके मूड को भी बूस्ट कर सकते हैं
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।