पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

मेष राशि के जातक स्वास्थ्य पर नज़र रखें और ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर से जांच कराएं

यदि आपको पहले से कोई बीमारी है, तो आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की खास ज़रूरत है। नहीं तो भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
Updated On: 24 Nov 2023, 11:57 am IST
ये है मेष राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

सावधान रहें क्योंकि मेष राशि वालों को उच्च रक्तचाप और त्वचा में संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा रहता है। यदि आप अचानक किसी बीमारी से पीड़ित हैं, जैसे कि बुखार या सूजन संबंधी बीमारी, तो डॉक्टर से जांच करवाएं। आपको पूरे दिन अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि आप किसी दुर्घटना में शामिल हो सकती हैं या गंभीर चोट का शिकार हो सकती हैं। आप शायद थका हुआ और सुस्त महसूस करेंगी।

नींद की कमी आपकी दिनचर्या पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है और आपको ऊर्जा खोने का कारण बन सकती है। बेडरूम में या सोने से ठीक पहले आपको ध्यान करना चाहिए और अपने फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आज के दिन खुद पर अभिमान करें से बचें, नहीं अफेन से बड़ी उम्र के लोगों के साथ आप वाद विवाद में पड़ सकती हैं।

आप क्या खा रही हैं, इस पर नजर रखें। आपके पेट के लिए बहुत भारी भोजन इसे परेशान कर सकता है। दिन भर में अधिक से अधिक गुड़, टमाटर, सूप और चुकंदर का सेवन करना चाहिए। यदि आप इन्हें अपने आहार में शामिल करती हैं तो ये खाद्य पदार्थ आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाएंगे। इस राशि के बच्चों को हिंसक खेल खेलने से बचना चाहिए क्योंकि वे खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। सके बजाय, उन्हें इनडोर गतिविधियों में इंगेज होना चाहिए। बच्चों के लिए यह योग का अभ्यास शुरू करने का एक अच्छा समय है।

यह भी पढ़ें : गेहूं के आटे के 3 स्वस्थ विकल्प, जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख