पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

आज कुंभ राशि के जातकों को संतुलित और पौष्टिक आहार की है आवश्यकता

संतुलित आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।शाकाहारी भोजन आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकता है।
Published On: 3 Mar 2022, 12:00 am IST
ये है कुंभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के प्रतिकूल रहेगा। परफॉरमेंस प्रेशर और कर्त्तव्यों के कारण आप अपने कार्य क्षमता से अधिक काम करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने संतुलित आहार और दिनचर्या के लिए समय निकलने की जरूरत है। अपने व्यस्त दिनचर्या से खुदके लिए समय निकालें, नही तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने ऊर्जा पर नियंत्रित रखें और स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। 

आपके जीवन मे बदलाव आ सकता है, और आप सुख से घिरे रहेंगे। सुस्त रहने से बेहतर होगा कि आप उत्साहित रहें। आपको एक्टिव और तंदुरुस्त रहने के लिए जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। हो सकता है आप अपने स्वास्थ्य संबंधित दिनचर्या को अनदेखा करने लगें। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना साधारण व्यायाम का अभ्यास कर सकते हैं। आपका ध्यान कुछ खास लोगों पर केंद्रित रह सकता है। लेकिन आपको सभी लोगों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

अपने सेहत को स्वस्थ रखने के लिए पोष्टिक आहार जैसे संतरा, पालक, सलाद, इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए चुनौती भरा रह सकता है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहे और जॉगिंग, वाकिंग के साथ खुदको तंदुरुस्त रख सकते हैं। जंक फूड आपके सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है इसीलिए संतुलित आहार का सेवन करें।

यह भी पढ़े : दूध-मक्खन से लेकर रंगीन सेब-शिमला मिर्च तक, कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रहे ये गंभीर स्वास्थ्य जोखिम

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख