पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

कुंभ राशि की महिलाएं हेल्दी लाइफ़स्टाइल को फॉलो करना न भूलें

हेल्दी लाइफ़स्टाइल के साथ आप सभी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रख सकती हैं। वहीं रोजाना योगा मेडिटेशन का अभ्यास करना आपके लिए अनिवार्य है।
Written by: Tamanna C
Published On: 23 Mar 2022, 12:00 am IST
ये है कुंभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। वहीं आज बुखार जैसी समस्याएं उत्तपन हो सकती हैं। खुद दवा न लें, डॉक्टर से संपर्क करके सही दवाइयों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा। अधिक कार्यभार होने के कारण आप मानसिक तथा शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगी। वहीं पेट में ऐंठन और मांसपेशियों में दर्द के कारण आपका स्वास्थ्य संवेदनशील रह सकता है। 

ब्लड प्रेशर के मरीजों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेगा। अपने आहार को हल्का रखने की कोशिश करें। वहीं नींद की समस्याएं उत्तपन्न हो सकती हैं। आज आप काम में अधिक व्यस्त रहेंगी। आपको अपने लिए एक उचित लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। नतीजतन, अंगों का संरक्षण और फेफड़ों की देखभाल करना आपके लिए आवश्यक है। संतुलित आहार में पौष्टिक तत्वों को शामिल करने से आप सेहतमंद रह सकती हैं।

परिवार के सदस्य आपकी भावनात्मक सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको अपनी भावनात्मक स्थिति को देखते हुए सचेत रहने की आवश्यकता है। कमजोर भावनाएं आपको मानसिक तौर पर अशांत कर सकती हैं। परिवार को दूर करने के बजाय उनकी चिंता को स्वीकार करें। स्वस्थ शरीर के लिए आपको हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाने की जरूरत है। आज शाम आप सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकती हैं। यदि आप सिंगल है तो अतीत की बातों को लेकर नए व्यक्ति से जुड़ने में हिचकिचाहट महसूस करेंगी।

एक्टिविटी टिप – योग और वर्कआउट से मदद मिलेगी।

कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री नीला

प्यार के लिए लकी रंग – लैवेंडर

कर्म टिप – अपने निर्णय को लेकर दृढ़ रहें।

यह भी पढ़ें:  World water day 2022 : क्या आपको पता है कि क्यों लगती है प्यास? यहां हैं पानी के बारे में सेहत से जुड़े कुछ तथ्य

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख