पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

रसदार फलों के इस मौसम में जानिए क्‍या है आयुर्वेद के अनुसार परफेक्ट फ्रूट कॉम्बिनेशन

इन दिनों बाजार में ढेरों रसदार और ताजे फल नजर आते हैं। आप अपनी सेहत के लिए इन सभी को आहार में शामिल करना चाहती हैं, तो जानिए कौन से फल हैं जो आप एक साथ खा सकती हैं।
Written by: विनीत
Updated On: 10 Dec 2020, 12:14 pm IST
अगर फलों की गुडनेस का लाभ लेना है, तो उन्‍हें परफेक्‍ट कॉम्बिनेशन में खाएं। चित्र: शटरस्‍टॉक

सर्दियों का मौसम हरी सब्जियां और ढेर सारे रसदार फल लेकर आता है। इस मौसम में आने वाले ज्‍यादातर फूड सुपरफूड्स हैं। पर इन्‍हें खाने का भी एक सही समय और तरीका होता है। वरना ये लाभ देने की बजाए सेहत का नुकसान करने लगते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं सेहत के लिए क्‍या है फलों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन (Perfect fruit combination)। यानी किन फलों को साथ मेंं खाया जा सकता है और किन्‍हेें नहींं।

हम सभी को फिट रहना पसंद है। फिट रहने के लिए हमें हमारी सेहत की बेहतरी के लिए जो ठीक लगता है हम वही करते हैं। तरह-तरह के फूड्स खाते हैं और कई तरह की एक्सरसाइज भी करते हैं। हम अपनी जो सभी फूड्स को अपनी सेहत के लिए फायदेमंद मान लेते हैं। हालांकि यह

फूड्स हमारी सेहत के लिए तभी फायदमेंद होते हैं, जब हम इन्हें सही कॉम्बिनेशन के साथ खाते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार हर फूड का अपना अलग स्वाद (रस) होता है। साथ ही अपनी एक अलग गर्म और ठंडी तासीर होती है। इसके अलावा पचने के बाद के प्रभाव भी अलग-अलग होते हैं। जबकि यह भी सच है यह व्यक्ति के शरीर की गर्मी और तासीर पर निर्भर करता है कि खाना कितनी अच्छी तरह पच पाता है और कितना नहीं।

जब दो या अधिक फूड, जिनका अपना अलग स्वाद, ऊर्जा और पचने के बाद का प्रभाव होता है, वे फूडस एक साथ खाने से शरीर की गर्मी (अग्नि) प्रभावित हो सकती है। जो कि एंजाइम प्रणाली को बाधित करती है। जिसके कारण शरीर में विषैले पदार्थों का उत्पादन होता है।

फलों का सही कॉम्बिनेशन आपके पाचन को दुरुस्‍त करता है। चित्र: शटरस्‍टाॅॅक

गलत फूड कॉम्बिनेशन की वजह से आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। जिससे शरीर में गैस, फर्मेंटेशन ( fermentation), पुटरिफेक्शन (Putrefection) और पेट में अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा होने से शरीर में जहरीले पदार्थ उत्पन्न होते हैं जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार जानिए किन फलों को खाना चाहिए साथ में और किन्‍हें नहीं  

1. सब्जियों के साथ नहीं खाने चाहिए फल

हम अपनी डाइट में कई तरह के फल और सब्जियों को एक साथ शामिल करके सलाद के रूप में खाते हैं। लेकिन ऐसा करना हमारे पाचन तंत्र के लिए मुश्किल हो जाता है। फल और सब्जियां दोनों की पाचन की गति अलग होती है। इसलिए वह अलग तरह से पचते हैं।

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक वे आंशिक रूप से आंत में पहुंचने तक पच जाते हैं। जैसे गाजर और संतरे को एक साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती। क्योंकि इससे शरीर में अतिरिक्त पित्त रिफ्लक्स हो सकता है। जिससे हार्ट बर्न जैसी समस्या हो सकती है।

2. गलत है मीठे फलों के साथ खट्टे फल खाना 

अम्लीय या खट्टे फल जैसे स्ट्रॉबेरी और अंगूर या उप-अम्लीय फल जैसे आड़ू, सेब और अनार को मीठे फल जैसे कि केला के साथ मिलाकर सेवन करने से आपके पाचन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आप एक साथ अम्लीय (Acidic) और उप-अम्लीय (Sub-acidic) फल खा सकते हैं, जो पूरी तरह से ठीक हैं।

मीठे फलों के साथ आपको खट्टेे फल कभी नहीं खाने चाहिए। चित्र: शटरस्टॉक

उदाहरण के लिए, केला एक मीठा फल है और स्ट्रॉबेरी एक अम्लीय फल है। इन्हें एक साथ खाने से सिरदर्द, जी मिचलाना और एसिडोसिस जैसी समस्याएं हो सकती है।

3. हाई प्रोटीन फलों के साथ स्टार्ची फल

कच्चे केले और हरे केले प्रकृति में ऐसे फल हैं जिनमें स्टार्च होता है। लेकिन बहुत सारी ऐसी सब्जियां भी हैं, जिनमें आलू की तरह स्टार्च होता है। वाटर चेस्टनट, कॉर्न, लोबिया (काउपीस) इत्यादि को उच्च प्रोटीन वाले फूड जैसे पालक, अमरूद और ब्रोकोली के साथ नहीं खाना चाहिए।

हमारे शरीर को उन्हें पचाने के लिए विभिन्न आधारों की आवश्यकता होती है। जैसे स्टार्च को तोड़ने के लिए एल्कलाइन आधार और सभी प्रोटीन को अलग करने के लिए एसिडिक आधार की जरूर होती है।

4. अन्य फलों के साथ खरबूजा

खरबूजा को किसी अन्य फल के साथ नहीं खाना चाहिए। वरना वह ठीक से पच नहीं पाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि खरबूजे में पानी की मात्रा अधिक होती है और वे अन्य फलों की तुलना में अधिक तेजी से पचता है। इसलिए खरबूजे या तरबूज को अकेले ही खाएं।

खरबूजे को हमेशा अकेले खाना ही बेहतर होता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

डियर लेडीज, फलों का हेल्‍दी और अनहेल्‍दी दोनों कॉम्बिनेशन आपको याद रखना चाहिए। ताकि आप इन फलों की गुडनेस का भरपूर लाभ ले सकें।

यह भी पढ़ें – वेट लॉस से लेकर तनाव कम करने तक, यहां हैं सब्‍जा सीड्स के सेवन के 6 फायदे

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
विनीत

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए।

अगला लेख