पोषण से भरपूर है मक्की का पराठा, यहां है इसकी आसान रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ
यदि आप अपने नाश्ते में आलू और गोभी के पराठों का सेवन कर रही हैं, तो ऐसे में एक स्वस्थ विकल्प के साथ इस एकसरता (monotony) को तोडें। नहीं, हम किसी भी पश्चिमी विकल्प का सुझाव नहीं दे रहे हैं, बल्कि एक अच्छे, पुराने और देसी विकल्प के बारे में बता रहे हैं। हम चाहते हैं कि आप नाश्ते के विकल्प के रूप में मक्की का पराठा लें!
हम यहां ऐसे कई कारणों के बारे में बता रहे हैं, कि सब्जियों से भरपूर मक्की का पराठां अन्य नाश्ते के विकल्पों से क्यों बेहतर है।
- यह सब्जियों से भरपूर होता है, इसलिए इसमें बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
- इससे आपका पेट भरता, जिससे आप जंक फूड्स का सेवन नहीं करतीं।
- यह आपके पेट के लिए हल्का है और पचने में आसान है।
- वजन कम करने में मदद करता है
मक्की के अनेक लाभ हैं जिनके बारे में हम आपको बाद में बताएंगे। आइए पहले इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं।
आपको सब्जी से भरपूर मक्की का पराठा बनाने के लिए चाहिए….
- 250 ग्राम मक्की का आटा
- 1/2 कसी हुई गाजर
- 1/2 कसी हुई मूली
- आधा प्याज, बारीक कटा हुआ
- 50 ग्राम उबली हुई पालक
- 50 ग्राम कटे हुए मेथी के पत्ते
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- थोड़ा ताजा कटा हुआ हरा धनिया
- सेंधा नमक, स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार
- पानी (आटा बनाने के लिए)
- पैन को चिकना करने के लिए नारियल तेल
यह भी पढ़ें: बंद गोभी का ये वेट लॉस सूप है वज़न घटाने का हेल्दी ऑप्शन, हम बता रहे हैं रेसिपी
मक्की का पराठा बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- एक कटोरे में मक्की का आटा लें और उसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं।
- अब इसमें सभी सब्जियां जैसे गाजर, मूली, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, मेथी के पत्ते और उबली हुई पालक को एक-एक करके मिलाएं और इसे आटे में गूंथ लें।
- अब आटे की बॉल बनाएं और अपने हाथों से इसकी रोटी बनाएं।
टिप: मक्की का आटा थोड़ा चिपचिपा होता है, इसकी चपाती बनाने के लिए आप रोलिंग पिन का उपयोग करने से बच सकती हैं और इसके बजाय अपने हाथों का उपयोग कर सकती हैं। चपाती बनाने से पहले अपने हाथों को थोड़ा सा चिकना कर लें।
- इसके बाद मध्यम आंच पर एक पैन को गरम करें और चपाती को तवे पर रखें।
- अब चपाती को एक तरफ नारियल के तेल से चिकना करें, और इसे पलटें।
- मक्की के पराठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह से पकाएं। इसे थोड़ी हरी चटनी या घी के साथ परोसें।
यह रेसिपी सरल, स्वस्थ और पूरी तरह से पेट को भरने वाली है।
चलिए अब बात करते हैं, कि सर्दियों में सब्जियों से भरपूर मक्की के पराठे का सेवन क्यों करना चाहिए।
मक्की का आटा मूल रूप से मोटा होता है, इसका नियमित सेवन करने से हमें ये लाभ मिलते हैं:
- यह ग्लूटेन-फ्री होता है, इसलिए यदि आप वजन कम कर रही हैं, या आपको डायबिटीज है, तो यह गेहूं आदि के आटे का एक अद्भुत विकल्प है।
- मक्की का एटा फाइबर से भरा होता है और यही कारण है कि यह आपकी आंत और पेट के लिए के लिए हल्का होता है, साथ ही पचाने में आसान होता है।
- जो नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट वर्कआउट भोजन है क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर होता है।
- विटामिन-बी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति इसे बालों, चमकती त्वचा और एक सक्रिय मस्तिष्क के लिए आवश्यक बनाती है।
- जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या है या उनकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो उन्हें मक्की का आटा खाना चाहिए। विटामिन-ए, सी, के, बीटा-कैरोटीन और सेलेनियम की उपस्थिति ग्रंथि के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करती है, साथ ही इम्युनिटी को बढ़ावा देती है।
- अखिरी, यह बिल्कुल भी महंगा नहीं है और आसानी से उपलब्ध है।
तो बिना किसी संदेह के, मक्की का आटा एक बेहतर विकल्प है।
यह भी पढ़ें: हरे सेब से बना ये ग्रीन जूस है डायबिटीज पेशेंट के लिए परफेक्ट, जानिए आसान रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।