पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

वजन घटाने के लिए ट्राय करें ये फूड कॉम्बो, जल्दी मिलेगा बेहतर परिणाम

हर फूड की न्यूट्रीशनल वैल्यू अलग होती है। पर क्या आप जानती हैं कि कुछ आहार हम कॉम्बीनेशन में लेते हैं तो उनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे वेट लॉस में आसानी होती है।
Updated On: 25 Apr 2022, 07:09 pm IST
एक से भले दो, इस कहावत को आप अपने फूड पर भी ट्राय कर सकती हैं। चित्र: शटरस्टॉक

जैसे कुछ खास दोस्तल होते हैं सिंपल से दिखने वाले, उसी तरह कुछ खास आहार भी होते हैं। जो दिखते तो सिंपल हैं पर हमारी सेहत बनाने में उनका कमाल का योगदान होता है। जैसे हमारे सिंपल से दोस्त हमारे लिए बहुत वैल्यूा रखते हैं।

हम उनकी सिंपलीसिटी का कभी-कभी मजाक उड़ा देते हैं। लेकिन उनकी जो प्रोत्साहित करने की आदत होती है। वह हम सब को बहुत पसंद होती हैं। हमें बहुत पसंद होता है कि किस तरह वह अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेते हैं। ऐसे दोस्तों के साथ होना ही अद्भुत होता है।

आप जानते हैं सबसे अमेजिंग बात क्या है? जैसे हमारे कुछ अजीब दोस्त हमारी जिंदगी में खास किरदार निभाते हैं। ठीक उसी तरह कुछ आहार ऐसे भी हैं जो हमारे खाने में कमाल का प्रभाव छोड़ जाते हैं। जी हां ! आप सही समझे हम खाने की ही बात कर रहे हैं।

कुछ खाने खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो हमारे भोजन के अंदर न्यूट्रीशनल वैल्यू को बढ़ा देते हैं। उस भोजन को और भी ज्यादा सेहतमंद कर देते हैं। साथ ही हमारा वजन भी नहीं बढ़ने देते। क्या आप जानते हैं कि बहुत से डायटिशियन और न्यूट्रीशनिस्ट ‘फूड सिनर्जी’ का सुझाव देते हैं।

चिकित्सकों का कहना है- “ बेहतर सेहत का राज है उसका सही कॉन्बिनेशन में खाद पदार्थों का सेवन। सीधे तौर पर इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। शायद आप इसको इतना महत्त्व न दें लेकिन यह बात सच है।

आज हम यहां ऐसे ही कुछ अमेजिंग फूड कॉम्बोब की बात करेंगे, जो आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वेट लॉस में मदद करेंगे।

1. ब्रोकली और टमाटर:

आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। सलाद की तरह या फिर अपने खाने में इटालियन फील लाने के लिए टमैटो प्यूरी में ब्रोकली को टॉस करके भी खा सकते हैं। क्या आप जानते हैं यह कॉन्बिनेशन कैंसर प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि यह बात जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में पब्लिश एक शोध में कही गई है।

कभी सलाद में फैट एड करके देखें, यह आपको ब्यूटी और हेल्दी इफैक्ट देगा। चित्र: शटरस्टॉक

खासतौर पर इसे लो कैलोरी, विटामिन सी की अच्छी मात्रा वाला, फाइबर रिच और प्रोटीन रिच फूड भी कहा जा सकता है। जितने रोचक इसके गुण है उतना ही स्वादिष्ट यह खाने में भी होता है।

2. सलाद और फैट:

जब आप अपने भोजन में सलाद को शामिल कर रहे हो, जिसमें बहुत सारे फल हैं सब्जियां हैं। आप कभी उसमें फैट डालते हैं? शायद आपको यह विचार थोड़ा सा अजीब लगे, लेकिन आप अपने सलाद में हेल्दी फैट को ऐड कर सकते हैं।

यह फैट- फ्लैक्सीड, बादाम, चीज या फिर किसी भी हेल्दी तेल के रूप में इसे आप अपने सलाद की ड्रेसिंग बना सकते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में पब्लिक एक शोध में ऐसा कहा गया है- “अगर आप फल और सब्जियों को फैट के साथ खाते हैं तो यह आपके न्यूट्रिशन एब्‍जॉर्बशन को इंप्रूव कर देता है।” घबराइए नहीं यह आपका वजन नहीं बढ़ाता बल्कि उसे कम कर देता है।

3. होल ग्रेन के साथ होल ग्रेन:

असल में इस पर काफी शोध हो चुके हैं। तथा शोधों के नतीजे में हम कह सकते हैं- किसी भी तीन विभिन्न होल ग्रेन के कॉन्बिनेशन को खाना अच्छा है। यह आपकी वजन घटाने में मदद कर सकता है। यह आपका बैली फैट भी कम कर सकता है। अब सवाल उठता है कि इसे खाए कैसे?

आप इसे मल्टीग्रेन ब्रेड, मिक्स ब्राउन राइस ग्राउंड ओट्स को अपने आटे में मिलाकर खा सकते हैं। यक़ीनन आपको एक बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा।

4. टेंगी ट्विस्ट के साथ ओटमील:

आप अपने खाने में खट्टा मीठा स्वाद डालने के लिए ऑरेंज, स्ट्रॉबेरी अथवा कीवी के टुकड़े ओटमील में मिलाकर भी खा सकते हैं। जो आपको विटामिन सी प्रदान करेगा साथ ही आपके केलोस्ट्रोल को भी कम करेगा।

इसके द्वारा आपको तुरंत एक पौष्टिक नाश्ता मिल जाएगा। 2004 में इस पर शोध हुआ था। जिसमें इसकी पौष्टिकता की सारी जानकारी दी गई थी जिसका नाम था जनरल ऑफ न्यूट्रिशन।

5. पालक, नींबू और टमाटर:

अब आप समझ गए होंगे कि जब आपके घर में पालक पनीर बनता है तो उसमें ढेर सारा टमाटर क्यों पड़ता है? क्योंकि विटामिन सी एक बहुत अच्छा सोर्स है आयरन को एब्जॉटर्ब करने का। नींबू, टमाटर व पालक यह उत्तम सोर्स है विटामिन सी का और आयरन का।

6. सेब और काले अंगूर:

निश्चित रूप से यह कॉन्बिनेशन थोड़ा अजीब है। इनका कॉन्बिनेशन एक एंटीऑक्सीडेंट है। काले अंगूर और सेब मिलकर आपके ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह आपकी याददाश्त को तेज करते हैं और कैंसर होने के खतरे को भी कम करते हैं।

7: मछली और लहसुन:

जब आप मछली को गार्लिक पेस्ट में मैरीनेट करके रखते हैं और उसे ग्रिल करके खाते हैं। यह भोजन आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। आपके हृदय को स्वस्थ रखता है। ऐसा एक बहुत पुराने शोध में कहा गया है जो 1997 में हुआ था

8. हल्दी और काली मिर्च:

अब हल्दी के गुण को कौन नहीं जानता हल्दी और काली मिर्च का सही कॉन्बिनेशन आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। यह खासतौर पर वजन घटाने में आपकी मदद करता है।

खाद्य पदार्थों के मामले में सिर्फ एक ही तरह के आहार पर जोर देना हेल्दीस ऑप्श न नहीं है। इसलिए विशेषज्ञों ने भी सुझाया है कि एक सही कॉन्बिनेशन आपको फिट रखने के साथ-साथ खूबसूरत भी बना देता है।

तो हम कहेंगे कि आप इन कांबिनेशंस को अपने पास नोट कर लीजिए और जब भी मौका मिले इन्हें जरूर आजमाएं तथा दूसरों को भी सिखाइए।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख