गर्मियों में चाय और कॉफी के बजाय पिएं कच्चे आम और सत्तू का शर्बत, नोट कीजिये इसकी रेसिपी
गर्मियों में भी गर्म – गर्म चाय या कॉफी पीने से ज़्यादा बुरी आदत और कुछ नहीं है। चाय या कॉफी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं और शरीर में गर्मी भी पैदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह पेट में एसिडिटि भी पैदा कर सकते हैं। इसलिए सबसे अच्छा है ठंडे – ठंडे शर्बत पीना, जो आपको ताजगी से भर दें और ऊर्जा परदान करें।
इसलिए आज हम आपके लिए लाएं हैं कच्चे आम और सत्तू का शर्बत, जो आपकी गर्मी भरी शाम को ताज़गी से भर देगा। सत्तू गर्मियों में आपको ठंडा रखने में मदद करता है और कच्चा आम आपका मूड बूस्ट करने में मदद करता है। यह दोनों ही आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। तो चलिये फटाफट जान लेते हैं, इस शर्बत की रेसिपी।
कच्चे आम और सत्तू का शर्बत बनाने के लिए आपको चाहिए
चौथाई कप चना सत्तू
4 कप ठंडा पानी
2 चम्मच नींबू का रस
½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
2 चम्मच पुदीना पत्ते (कटे हुए)
स्वादानुसार काला नमक
1 हरी मिर्च (कटी हुई)
2 चम्मच कच्चा आम (कद्दूकस किया हुआ)
कच्चे आम और सत्तू का शर्बत बनाने की विधि
एक जग में सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें।
गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और परोसें।
इसे पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें।
जानिए कच्चे आम और सत्तू शर्बत के पोषण मूल्य
कैलोरी: 35 कैलोरी | कार्बोहाइड्रेट: 5g | प्रोटीन: 1g | सोडियम: 55mg | पोटेशियम: 63mg | फाइबर: 1g | चीनी: 1 ग्राम | विटामिन ए: 25IU | विटामिन सी: 3.2mg | कैल्शियम: 11mg | आयरन: 0.5 मिलीग्राम
जानिए आपके लिए गर्मियों के मौसम में कैसे फायदेमंद है कच्चे आम और सत्तू का शर्बत
मांसपेशियों को मजबूती दे
सत्तू प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, खासकर उन लोगों के लिए जो शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं और ऑर्गेनिक प्रोटीन शेक की तलाश में हैं! सत्तू से बना शर्बत आपकी मांसपेशियों को मज़बूती देने में में मदद करता है।
ऊर्जा प्रदान करे
यह शर्बत आपको गर्मी से छुटकारा पाने में मदद करेगा और पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करेगा। सत्तू शरबत का एक गिलास पीने से आपके शरीर को हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलेगी। साथ ही इसमें मौजूद कच्चा आम आपके मूड को रिफ्रेश कर देगा।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
सत्तू पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी, सूजन और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, सत्तू कैल्शियम और अन्य खनिजों और आयरन जैसे विटामिन से भरपूर होता है, जो रक्त संचार सुधारने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें : लो कैलाेरी और रिफ्रेशिंग, ये आलूबुखारा शरबत रेसिपी है वेट लॉस के लिए बेहतरीन
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।