पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

पेट की चर्बी घटानी है, तो अपनी शॉपिंग लिस्ट में आज ही शामिल कर लें ये 7 फूड्स

अगर आप लम्बे समय से पेट की चर्बी कम करने की कोशिश में असफल हो रहीं हैं, तो आपको अपने आहार में ये सात फूड शामिल करने की जरूरत है।
Updated On: 10 Dec 2020, 12:40 pm IST
यह आपके पेट पर जमी चर्बी को काटने मेें मदद करेंगे। चित्र : शटरस्‍टॉक

हम जो खाते हैं, उसका हमारे शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अगर आप वजन घटाने और बेली फैट कम करने में असफल हो रही हैं, तो इसका कारण आपकी डाइट भी हो सकती है। अगर आपके आहार में सोडियम युक्त या प्रोसेस्ड फूड है, तो आपको पेट की चर्बी कम करने में समस्या आ सकती है। यही नहीं सैचुरेटेड और ट्रान्स फैट भी आपको पेट की चर्बी कम करने से रोक रहे हैं।

जर्नल ‘ओबेसिटी’ की स्टडी के अनुसार पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे जरूरी है डाइट में फाइबर शामिल होना। डायट्री फाइबर आपके पेट पर जमा चर्बी को कम करने के लिए सबसे कारगर है। यही नहीं, इस स्टडी में यह भी पाया गया कि फाइबर युक्त भोजन कार्डियोवस्कुलर इंफ्लामेशन और अन्य समस्याओं को भी कम करता है।

इन फूड्स को अपने आहार में शामिल कर के आप बेली फैट आसानी से कम कर सकती हैं। चित्र: शटरस्टॉक।

लेकिन यह याद रखना भी जरूरी है कि सिर्फ फाइबर पर आश्रित होकर आप पेट की चर्बी से छुटकारा नहीं पा सकतीं। भोजन से चीनी और उससे बने सभी फूड्स को बाहर कर दें। खूब पानी पियें और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें।

यह भी पढ़ें- नौ दिन में ये नौ कदम आपकी वेट लॉस जर्नी को बना सकते हैं और भी आसान, जानिए कैसे

इन फूड्स को अपने आहार में शामिल कर के आप बेली फैट आसानी से कम कर सकती हैं-

1. पीनेट यानी मूंगफली का बटर

जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार पीनेट बटर में 8 ग्राम प्रोटीन और 4 ग्राम फाइबर होता है। यह पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है। मूंगफली में एमिनो एसिड होते हैं, जो ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं और शरीर मे फ्लूइड रिटेंशन को कम करता है।

दालों में इतना प्रोटीन है जो आपकी प्रोटीन की दैनिक आवश्‍यकता को पूरा कर सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. छोले

छोलों में भरपूर मात्रा में प्लांट-प्रोटीन होता है। साथ ही यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। छोले आप सब्जी, सूप या सलाद के रूप में ले सकते हैं। छोलों में एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में होता है जिससे ब्लोटिंग कम होती है।

3. कद्दू

कद्दू वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद है। चित्र- शटरस्टॉक।

कद्दू एक बहुत ही पौष्टिक सब्जी है। इसमें क्विनोआ से ज्यादा फाइबर और केले से ज्यादा पोटेशियम होता है। कद्दू की सब्जी आप आसानी से बना सकती हैं। अगर इसमें चीनी डालती हैं, तो उसकी जगह गुड़ का इस्तेमाल करें।

4. हरी मटर

एक कप हरी मटर में 8 ग्राम प्रोटीन होता है और यह ब्लोटिंग कम करने में बहुत मददगार होती है। मटर में विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मटर आपकी डाइट का हिस्सा जरूर होनी चाहिए।

इन फूड्स को अपने आहार में शामिल कर के आप बेली फैट आसानी से कम कर सकती हैं। चित्र- शटरस्टॉक।

5. शकरकंद

शकरकंद पोटेशियम और डायट्री फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद फाइबर पेट की ब्लोटिंग कम करता है, भूख कम करता है और चर्बी खत्म करने में मददगार होता है।

6. ओट्स

ओट्स एक बेहतरीन प्रीबायोटिक फूड है, जो आपकी डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए। इसके साथ ही ओट्स में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं जो इसे बहुत हेल्दी भोजन बनाते हैं।
याद रखें, पेट की चर्बी कम करने के लिए सिर्फ किसी भोजन के भरोसे बैठना सही नहीं है। थोड़ी एक्सरसाइज भी अपने रूटीन में शामिल करें। और पेट की चर्बी कम होने में समय लगता है तो थोड़ा संयम से काम लें। हेल्दी डाइट लें और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विदुषी शुक्‍ला

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते।

अगला लेख