पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

शकरकंद, जो स्‍वाद के साथ वेट लॉस में भी है मददगार, जानें इसके फायदे

क्या आपको वेट लॉस के लिए आलू छोड़ना पड़ रहा है, तो आप आलू का हेल्‍दी विकल्‍प ट्राय कर सकती हैं। जी हां स्‍वीट पोटेटो यानी शकरकंद, आपकी वेट लॉस जर्नी को थोड़ा और आसान बना सकता है।
Updated On: 21 Dec 2020, 09:17 pm IST
वेट लॉस में मददगार है शकरकंद। चित्र-शटर स्टॉक

हम अक्सर सोचते हैं कि हर मीठा या कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार हमें मोटा क्‍यों बना देता है, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसा हेल्‍दी ऑप्‍शन दे रहे हैं, जो आपको मोटा बनाने की बजाए वेट लॉस में मददगार होगा। हम बात कर रहे हैं शकरकंद या शकरकंदी की।

शकरकंदी या कहें स्वीट पोटैटो (Sweet potato), जो कार्बोहाइड्रेट का एक प्रमुख स्रोत है, असल में वेट लॉस में सहायक होता है। हम आपको बताते हैं शकरकंदी के कुछ ऐसे फ़ायदे कि आप आलू को रिप्लेस कर देंगी।

आलू की जगह शकरकंद का इस्तेमाल आपके वेट लॉस में बनेगा सहायक।। चित्र: शटरस्‍टॉक

1. शकरकंद लम्बे समय तक पेट भरता है

शकरकंद में कैलोरी कम और फाइबर व पानी ज्यादा होता है। चूंकि फाइबर पचने में ज्यादा समय लेता है, इसलिए शकरकंद खाने के बाद लम्बे समय तक भूख नहीं लगती और आप ज़रूरत से ज्यादा नहीं खाते।

2. यह फैट सेल्स को संकुचित करता है

जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा! शकरकंद हमारे शरीर में मौजूद फैट सेल्स को सुखा देता है, जिसके कारण आपका साइज कम होने लगता है। ऐसा हम नहीं कह रहे, ऐसा कहता है जर्नल ऑफ मेडिसिनल फ़ूड में प्रकाशित शोध। इस शोध के अनुसार शकरकंद में कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिसके कारण बॉडी में कैलोरी डेफिसिट आसानी से क्रिएट हो जाता है और फैट कम होता है।

फाइबर युक्त भोजन फैट कम करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है शकरकंद

जैसा कि हमने बताया शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी होता है, जो मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है और तेज़ मेटाबॉलिज्म मतलब ज्यादा फैट बर्न और वेट लॉस।

4. शकरकंद में है ज्यादा एनर्जी

शकरकंद में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आलू के मुकाबले ज्यादा एनर्जी देते हैं। आलू से
कम कैलोरी और ज्यादा एनर्जी, तो है ना शकरकंद डबल फायदेमंद।

5. इन्फ्लेमेशन वजन घटाने में है मददगार

फ़ूड रिसर्च इंटरनेशनल की स्टडी में पाया गया कि शकरकंद एंटीऑक्सीडेंट से लैस होती हैं। कारटेनॉइड्स, एंथोसायनिन और फेनोलिक एसिड के भरपूर शकरकंद सेल डैमेज और इन्फ्लेमेशन को कम करती है।

वेट लॉस करने के लिए आलू से दूर भाग रहे हैं, तो आलू का यह अल्टरनेटिव ट्राय करें।चित्र-शटर स्टॉक

आपको बता दें कि बॉडी में इन्फ्लेमेशन यानी वेट गेन। तो हुआ ना शकरकंद आलू का हेल्‍दी ऑप्‍शन। अब आप बेफिक्र होकर इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं। शकरकंद की सब्जी भी बना सकती हैं या उबाल कर भी खा सकती हैं।

पर इसे खाने का बेस्‍ट तरीका है इसे भून कर खाना। अब वजन घटाने के लिए आपको खुद को भूखा रखने की कोई ज़रूरत नहीं होगी।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख