पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Date Smoothie: गट को हेल्दी रखने में मददगार है खजूर की स्मूदी, यहां हैं इसके और भी फायदे

खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खजूर से तैयार स्मूदी में मौजूद फाइबर और प्रीबायोटिक्स गट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं। बहुत कम समय में तैयार होती है गत हेल्दी डेट स्मूदी।
Published On: 30 Nov 2023, 12:52 pm IST
खजूर से तैयार स्मूदी में मौजूद फाइबर और प्रीबायोटिक्स गट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक
Preparation Time 5 mins
Cook Time 1 mins
Total Time 7 mins
Serves 1

फल और ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये संपूर्ण शरीर को पोषण देते हैं। डेट्स या खजूर के पोषक तत्व शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ आंत को भी स्वस्थ रखते हैं। खजूर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स गट हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। आपके पास समय की कमी है और गट हेल्थ का भी ख्याल रखना है। ऐसे में डेट स्मूदी बेस्ट है। जानते हैं कि डेट स्मूदी के फायदों और इसे तैयार करने की विधि (Date smoothie recipe for gut health)।

डेट स्मूदी (Date Smoothie for Gut health)

पाचन स्वास्थ्य (Digestive Health) के लिए खजूर (Dates Benefits) सबसे अच्छे फलों में से एक है । डेट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होते हैं। इसलिए ये एनर्जी से भरपूर होते हैं। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। डेट से तैयार स्मूदी वर्कआउट के बाद खुद को एनर्जेटिक बनाने के लिए सबसे बढ़िया पेय है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन को आंत में आगे बढ़ाने और बोवेल मूवमेंट (dates for bowel movement) में मदद करते हैं। जानते हैं कैसे तैयार होता है डेट स्मूदी (Date Smoothie)?

खजूर की स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए (Ingredients for Date Smoothie)

2 खजूर- खजूर से बीज निकाल लें।
1 केला- केला के छिलके उतार कर पीसेज में काट लें।
आधा सेब- सेब को भी पीसेज में काट लें।
1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज (Flaxseeds)।
अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच बादाम मक्खन भी मिक्स कर सकती हैं।

कैसे तैयार करें डेट स्मूदी (How to prepare Date Smoothie)

सभी सामग्रियों को एक बाउल में लें। इन्हें मिक्सी जार में डाल लें। ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें। ग्लास में निकाल लें और डेट स्मूदी का मजा लें।

डेट स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले खजूर से बीज निकाल लें। चित्र: अडोबी स्टॉक

विटामिन और मिनरल से भरपूर (Date Smoothie Nutrients)

न्यूट्रीएंट जर्नल के अनुसार, खजूर में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी प्रमुख रूप से पाए जाते हैं। हर 100 ग्राम खजूर में 8.0 ग्राम फाइबर मौजूद होते हैं। ये अन्सोलूबल डायटरी फाइबर के रूप में होते हैं। खजूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स मुख्य रूप से कैरोटीनॉयड और फेनोलिक्स होते हैं। इन सभी के अलावा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी, मैगनीशियम, पोटैशियम, फोलेट, कैल्शियम, कॉपर भी होते हैं। खजूर अमीनो एसिड, निकोटीन कंपाउंड से भी समृद्ध होता है।

गट हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है खजूर (How date smoothie healthy for gut health)

न्यूट्रीएंट जर्नल के अनुसार, खजूर में प्रीबायोटिक्स मौजूद होते हैं। प्रीबायोटिक्स उन बैक्टीरिया के लिए भोजन स्रोत के रूप में कार्य करते हैं। इससे गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है और गट माइक्रोबायोम में सुधार होता है। खजूर कब्ज, दस्त और पाचन तंत्र की सूजन को भी रोक सकता है।
इनमें आहार फाइबर की मात्रा अधिक होती है। घुलनशील फाइबर भोजन को आंतों के माध्यम से आराम से प्रवाहित करने में मदद करता है। इससे कब्ज से राहत पाने में मदद (Dates fibre for constipation) मिलती है। संतुलित आहार के हिस्से के रूप में इनका सेवन करने पर स्टूल नरम और नियमित हो पाता है।

फ्री रेडिकल्स के नुकसान को रोकता है (Date Antioxidants for Free radicals damage)

न्यूट्रीएंट जर्नल के अनुसार, खजूर एंटीऑक्सिडेंट का एक बढ़िया स्रोत है। विशेष रूप से पॉलीफेनोल्स एंटी-ऑक्सीडेंट से यह भरपूर होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए जाना जाता है। पॉलीफेनोल्स को अब कैंसर और हृदय रोग से बचाने में विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है।

खजूर एंटीऑक्सिडेंट का एक बढ़िया स्रोत है। विशेष रूप से पॉलीफेनोल्स एंटी-ऑक्सीडेंट से यह भरपूर होता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

हर रोज कितने खजूर खाए जा सकते हैं (Daily Date servings)

हार्वर्ड हेल्थ में प्रकाशित शोध निष्कर्ष के अनुसार, रोज खजूर की एक सर्विंग यानी लगभग एक-चौथाई कप हो सकती है। यदि शुगर लेवल बढ़ने का डर है, तो रोज दो से अधिक खजूर नहीं खाएं। खजूर खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित कर सकता है। शुगर के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के न खाएं।

यह भी पढ़ें :- रात में अच्छी नींद चाहिए, तो ओट्स को करें अपनी डाइट में शामिल, एक न्यूट्रीशनिस्ट बता रहीं हैं दोनों का कनेक्शन 

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख