पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

अंडों को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? क्या है अंडों को स्टोर करने का सही तरीका

आप कहीं भी बाहर जाएं, आप देखेंगी कि अंडे ज़्यादातर फ्रिज के बाहर रखे रहते हैं, मगर हम घर में उन्हें रेफ्रिजरेट करते हैं। कभी सोचा है क्यों?
Published On: 5 Aug 2021, 10:30 am IST
किसने सोचा होगा कि अंडे का स्वाद इतना अच्छा हो सकता है चित्र : शटरस्टॉक

अंडे प्रोटीन का पावर डोज हैं। बढ़ते बच्चों की आवश्यकता से लेकर स्किन और बालों के ट्रीटमेंट तक सभी अंडों के सेवन की सलाह देते हैं। वो स्लोगन याद है न आपको, संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। तो जो चीज इतनी महत्वपूर्ण है कि उसे अपने आहार में हर दिन शामिल किया जाना जरूरी है, उसकी स्टोरेज के बारे में भी हमें सही जानकारी होनी चाहिए। ज्यादातर दुकानों और स्टोर्स में अंडे ओपन एरिया में रखे होते हैं। जबकि हम इन्हें घर में फ्रिज में रखते हैं। तो दोनों में से क्या बेहतर है और हमें क्या करना चाहिए? आइए आज इसी की पड़ताल करते हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

अगर विशेषज्ञों की सलाह पर भरोसा किया जाए तो वे हमेशा अंडों को रेफ्रिजरेट करने की सलाह देते हैं। और इसकी भी एक खास वजह है। असल में अंडे में साल्मोनेला (Salmonella) नामक एक गंदा छोटा बैक्टीरिया होता है, जो कि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (Food and Drug Administration) के अनुसार, फूड पॉइजनिंग का सबसे आम कारण है। साल्मोनेला दो तरह से हमारे अंडों में जा सकता है।

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (United States Department of Agriculture) के अनुसार, यह या तो मुर्गी के प्रजनन पथ में अंडे को दूषित कर सकता है, या अंडे के छिलके पर मिल सकता है।

अंडे के छिलके पर बैक्टीरिया हो सकते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

साल्मोनेला (Salmonella) बैक्टीरिया के संपर्क में आने से क्या होता है?

इस बैक्टीरिया के संपर्क में आने से आप करीब एक सप्ताह तक पेट की समस्याओं (उल्टी और दस्त, आदि) से जूझ सकते हैं। गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता हो सकती है और यहां तक ​​कि जान का खतरा भी हो सकता है। इसलिए लोग, साल्मोनेला बैक्टीरिया से बचने के लिए अंडों को रेफ्रिजरेट करते हैं या धोते हैं।

1970 के दशक में, यू.एस. में अंडा उद्योग ने अंडों को बेचने से पहले उन्हें व्यावसायिक रूप से धोना शुरू किया। आमतौर पर, अंडे को गर्म, साबुन के पानी में धोया जाता है और कीटाणुनाशक का छिड़काव किया जाता है।

यह धोने की प्रक्रिया अंडों के बाहरी हिस्से से किसी भी संभावित बैक्टीरिया को हटा देती है। हालांकि, इससे अंडों की परत को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे भविष्य में जीवाणु आक्रमणकारियों के लिए साफ-सुथरा अंडा अधिक कमजोर हो जाता है। इसलिए, रेफ्रिजरेट करना बेहतर है!

अंडे को फ्रिज में ज़रूर रखें । चित्र-शटरस्टॉक।

अंडों को रेफ्रिजरेट करने के फायदे

अंडों को रेफ्रिजरेट करने से उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। यूएसडीए के अनुसार, अंडे फ्रिज में 15 सप्ताह तक चल सकते हैं। रेफ्रिजरेट करने से अंडों में पाए जाने वाले किसी भी तरह के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।

यदि आपने आज तक अंडों को रेफ्रिजरेट नहीं किया है, तो अब से करें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें : हेल्दी हार्ट और आंखों की बेहतर रोशनी के लिए आजमाएं एवोकाडो रायता रेसिपी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख