पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

ऑफिस टाइम में टिफिन के साथ लें ये 5 हेल्दी फूड्स, बिना वजन बढ़ाए दिन भर रहेगी एनर्जी

खाली पेट किसी से कुछ भी काम नहीं होता है। इसलिए आप हम आपके लिए आसान और हेल्दी फूड लाएं है जिसे आप ऑफिस ऑवर में खा सकते है।
Published On: 14 Feb 2024, 11:00 am IST
ऑफिस की हल्की भूख में करें इन हेल्दी स्नैक्स का सेवन। चित्र- अडोबी स्टॉक

ऑफिस में अगर आपको भूख लगी है तो इसके लिए आप बहुत जंक फूड या कुछ हेल्दी फूड ही खाते है। अगर आपको कुछ नहीं मिलता है तो आप चाय पी लेते है या कॉफी लेते है। ये सभी चीजें आपके काम करने की उत्पादकता को घटा सकती है। जिससे आप थका हुआ और आलस से भरा हुआ महसूस करने लगते है। चलिए आज जानते है कि आपको जब ऑफिस के दौरान भूख लगे तो आप क्या खा सकते है।

9 से 5 की नौकरी वैसे ही आपको एक अनहेल्दी लाइफस्टाइल की और ढकेल सकती है और अगर इसके बाद भी आप केवल अनहेल्दी खाना खाएंगे तो ये आप पर दोहरी मार कर सकता है। कई लोगों को लगता है कि केवल टाइम को मौनेज करके ही आप ऑफिस में उत्पादक बन सकते है लेकिन इसके लिए आपको अपने डाइट पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है।

चलिए जानते है ऑफिस के दौरान भूख को शांत करने के हेल्दी विकल्प

केला (Banana)

केले ऊर्जा और आवश्यक पोषक तत्वों का एक शानदार स्रोत हैं। वे कार्बोहाइड्रेट, विशेष रूप से ग्लूकोज से भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है। इसके अतिरिक्त, केले में फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसी प्राकृतिक शर्करा होती है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। आप केले को आराम से अपने बैग में कैरी कर सकती है। आप इसे अपने टिफिन में कट करके भी रख सकती है।

केला ऊर्जा और आवश्यक पोषक तत्वों का एक शानदार स्रोत हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

केले फाइबर से भरपूर होते हैं, जो न केवल पाचन में सहायता करते हैं बल्कि आपकी भूख को कम करने में मदद करती है। जिससे आपके वजन बढ़ने का डर भी खत्म हो सकता है।

भूने हुए काले चने (Roasted black chana)

चना एक सूखा हुआ स्नैक्स है जिसे आप अपने साथ आसानी से रख सकते है। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा बनाने की भी जरूरत नहीं होती है। भुने हुए चने का कुरकुरे होते है इसे आप ऐसे भी खा सकते है या सलाद, सूप या दही में टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बहुत सारे गुण है जिसके कारण ये एक हेल्दी नाश्ता है, जो ऊर्जा बढ़ाने और भूख को खत्म करने के लिए एक हेल्दी स्नैक्स बनाते है। ये एक काफी पौष्टिक विकल्प है।

भुना हुआ चना भी पौधे आधारित प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। भुने हुए चने में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट सहित विभिन्न आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।

छाछ (Buttermilk)

अगर आपको कुछ खाने का मन नहीं है और आप केवल कुछ पीना चाहते है तो उसके लिए आपको चाय या कॉफी पीने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि आपको छाछ जैसी कुछ हेल्दी चीज पीनी चाहिए। छाछ में लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस जैसे लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं, जो प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स हैं। ये प्रोबायोटिक्स गट बैक्टीरिया को संतुलित करते है, जो पाचन, पोषक तत्वों के अवशोषण और प्रतिरक्षा कार्य के लिए आवश्यक है।

छाछ भी वेह प्रोटीन से भरपूर होता है, एक उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन जिसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। वेह प्रोटीन आसानी से पचने योग्य होता है और शरीर द्वारा जल्दी अवशोषित हो जाता है।

सेब और पीनट बटर (Apple and peanut butter)

प्राकृतिक पीनट बटर के साथ सेब के स्लाइस एक स्वादिष्ट, और टेस्टी स्नैक्स का विकल्प हो सकता है।

इसे आप बच्चे की फ्रूट ब्रेक के लिए प्लान कर सकती हैं। चित्र: अडोबी स्टॉक

पीनट बटर प्रोटीन और हेल्दी फैट का एक अच्छा स्रोत है। सेब में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो उन्हें विशेष रूप से पेट भरने वाला नाश्ता बनाती है। वास्तव में, 1 मीडियम सेब (100 ग्राम) में 86% पानी होता है और इसमें 3.5 ग्राम से अधिक फाइबर होता है।

मसालेदार काजू (Spicy cashew)

मसालेदार काजू एक काफी हेल्दी स्नैक्स है। इनमें स्वस्थ वसा, साथ ही विटामिन और खनिज होते हैं। ये नट्स पॉलीफेनोल्स से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते है जो ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी पुरानी बीमारियों के प्रबंधन में फायदेमंद हो सकते हैं।

कच्चे काजू को ऑलिव ऑयल, जीरा, मिर्च पाउडर और अदरक में मिलाएं। उन्हें एक बेकिंग शीट पर फैलाएं और ओवन में 325℉ पर 12-15 मिनट के लिए बेक करें।

ये भी पढ़े- वसंत पंचमी 2024 : सेहत, सौंदर्य और स्वाद में भी बहुत खास हैं ये 5 पीले व्यंजन, जानिए कैसे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख