पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

चलते फिरते खाते हैं खाना, तो ठहर जाएं! बैठकर खाना खाने के ये फायदे जानकर हो जांएगे हैरान

चलते फिरते आहार लेना हमारे शरीर पर कुप्रभाव डाल सकता है। जानते हैं कि आयुर्वेद के हिसाब से बैठकर खाना खाने के शरीर को क्या फायदे होते हैं।
Published On: 22 May 2023, 07:10 pm IST
जानते हैं कि आयुर्वेद के हिसाब से बैठकर खाना खाने के शरीर को क्या फायदे होते है।

सही खान पान के अलावा उचित स्थान और सही मुद्रा का होना भी बहुत ज़रूरी है। पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर को मज़बूती देते हैं। वहीं सही पोस्चर और राइट प्लेस डाइजेशन से लेकर शरीर में होने वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाने का काम करता है। कभी खड़े होकर, कभी चलते हुए, तो कभी फोन पर बातचीत के दौरान खाया जाने वाला खाना हमारे शरीर पर कुप्रभाव डाल सकता है। जानते हैं कि आयुर्वेद के हिसाब से बैठकर खाना खाने के शरीर को क्या फायदे होते है (best position to eat food)

इस बारे में बातचीत करते हुए छाया परिक्षक एवं नाड़ी विशेषज्ञ, भोपाल, वैद्य चंद्रशेखर का कहना है कि भोजन उचित प्रकार से न पचने के कारण शरीर कई समस्याओं से घिर जाता है। बैठकर खाना न खाने से जोड़ों में दर्द और एसिडिटी की शिकायत बनी रहती है। दरअसल, हमारी छोटी आंत और बड़ी आत एक दूसरे के उपर नीचे होते हैं। बैठकर खाना खाने से आहार नाल से होता हुआ मल द्वार तक पहुंचता है।

वहीं खड़े खड़े भोजन करने से खाना एक जगह रूक जाता है। आगे न बढ़ पाने के कारण शरीर में एसिड बढ़ने जगता है। आहार नाल में भोजन न पहुंचने तक हम एसिडिटी के शिकार हो जाते है। आयुर्वेद की मानें, तो खाने को 32 बार चबाएं। अगर आप बैठकर भोजन करेंगे, तो उससे मिठास पैदा होती है। फिर पाचन ग्रथियों को रस मिल जाता है। जो पाचन क्रिया को आसान कर देती है। इससे पाचन क्रिया सुचारू और सुदृढ़ होने लगेगीं।

जानते हैं, आयुर्वेद के हिसाब से बैठकर भोजन करने के कुछ फायदे

1. पाचन संबधी समयाओं से मिलेगी मुक्ति

सुखासन पेट में ब्लड फलो को बेहतर बनाने में सहायक है। इससे खाना पचाना आसान हो जाता है। पाचनतंत्र मज़बूत होने से शरीर में विटामिन्स और हीमोग्लोबिन की स्थिति में सुधार होने लगता है। इससे खाने के दौरान मिलने वाले पोषक तत्वों को शरीर आसानी से एब्जॉर्ब कर लेता है। इसके अलावा खाना बड़ी आंत और छोटी आंत से होता हुआ आसानी से पच जाता है। इससे हमारा शरीर पेट से संबधी कई समस्याओं से बच जाता है।

पाचन में फायदेमंद है बैठकर खाना। चित्र: शटरकॉक

2. लोअर बॉडी होगी मज़बूत

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप क्रॉस लेग्स करके जमीन पर बैठते हैं, तो इससे शरीर का लचीलापन, स्टैबिलिटी और मज़बूती बढ़ने लगती है। कमर से नीचे के शरीर में होने वाने दर्दो से मुक्ति मिलती है। साथ ही टांगों और कूल्हों के मसल्स में खिंचाव आने से वे मज़बूत बनते हैं। इससे शरीर में एनर्जी भी बढ़ने लगती है।

3. पथरी से बचाव

दांतों का काम आंत करने लगती है। इससे पित्त की थैली में पथरी का खतरा बना रहता है। अगर हम पूर्ण रूप से बैठकर खाना नहीं खाते हैं, तो अग्नाश्य और पित्ताशय प्रभावित होता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चबा चबाकर और बैठकर आहार लेना ज़रूरी है। ऐसा करने से शरीर में पथरी यानि स्टोन का जोखिम कम हो जाता है।

4. लचीलापन बढ़ता है

कुछ लोग ज़मीन पर बैठकर आहार लेना पसंद करते हैं। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ने लगता है। यह आपके जोड़ों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी को मज़बूती प्रदान करता है। इससे शरीर में ताकत बढ़ती है और उठने बैठने की समस्या हल हो जाती है। इससे चोट लगने और क्रानिक पेन की समस्या भी हल हो जाती है। शरीर में लचीलापन आने लगता है।

बैठकर आहार लेने से शरीर में लचीलापन बढ़ने लगता है। चित्र : एडोबी स्टॉक

5.तनाव से मिलेगी मुक्ति

भागदौड़ में खाना खाने से हम दिनभर तनाव से जूझते है और खाना भी पूरी तरह से डज्ञइजेस्ट नहीं हो पाता है। अगर आप बैठकर इतमिनान से खाना खाते हैं, तो शरीर हर प्रकार चिंताओं से मुक्त होकर खाने पर ध्यान लगाता है। इससे शरीर हेल्दी होता है और हम मानसिक तौर पर भी हेल्दी महसूस करने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- फल खाएं और छिलकों का करें त्वचा के लिए इस्तेमाल, हम बता रहे हैं सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख