पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

जी हां, बरसात के मौसम में भी आपके लिए फायदेमंद हैं अंडे खाना, यहां जानिए स्वास्थ्य लाभ

मानसून में आप अपनी डाइट को लेकर बहुत सजग हो जाती हैं। यह अच्छी बात है पर ऐसे में आपको किसी तरह के मिथ्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
Published On: 26 Aug 2021, 11:00 am IST
अंडे आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

बर्ड फ्लू का खतरा अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। अंडे के प्रेमी वापस अपनी डाइट पर लौट सकते हैं। असल में अंडा आज से नहीं, बल्कि बहुत समय से हमारी डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यह आवश्यक पोषक तत्वों का खजाना है। पर बरसात के दिनों में ज्यादातर लोग अंडा खाने से बचते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इससे उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं हो जाएंगी। जबकि यह भी एक मिथ ही है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ। 

सबसे पहले जानते हैं अंडे का पोषण मूल्य 

अंडा हेल्दी फैट का बेहतरीन स्रोत है। हर रोज एक अंडा खाना आपके शरीर में वसा की कमी को पूरा कर सकता है। इसलिए रोजाना एक अंडा आपकी दैनिक जरूरत की वसा के बराबर है। इसके अलावा एक अंडा –

विटामिन ए : दैनिक जरूरत का 6%, फोलेट: दैनिक जरूरत का 5%, विटामिन बी5: दैनिक जरूरत का 7%, विटामिन बी12: दैनिक जरूरत का 9%, विटामिन बी2: दैनिक जरूरत का 15%, फास्फोरस: दैनिक जरूरत का 9%, सेलेनियम: दैनिक जरूरत का 22% प्रदान करता है। 

अंडे आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। चित्र-शटरस्टॉक।

अंडे में विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी6, कैल्शियम और जिंक की भी अच्छी मात्रा होती है। इसमें 77 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम स्वस्थ वसा मौजूद होती है।

क्यों आपके लिए जरूरी है हर रोज अंडा खाना  

1 वेट कंट्रोल रखता है 

अंडा आपकी ओवर ईटिंग को रोकता है। अंडा खाने से भूख नियंत्रित होती है और पेट भरा हुआ लगता है। जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

2 आंखों के लिए है फायदेमंद 

यदि आप रोजाना एक अंडे का सेवन करती हैं, तो इससे आपकी आंखों की सेहत ठीक रहती है। प्रतिदिन एक अंडा आपकी कैरोटिनायड्स की दैनिक जरूरत का पूरा करता है। यही नहीं यह आपको मोतियाबिंद के खतरे से भी बचा सकता है। 

NCBI की एक शोध के मुताबिक अंडा, दिल का दौरा, हार्ट स्ट्रोक व ब्लड क्लॉट होने से रोकता है।अंडे सबसे अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक हैं। एक पूरे अंडे में वे सभी पोषक तत्व होते हैं, जो एक कोशिका को एक बच्चे में बदलने के लिए आवश्यक होते हैं।

यह भी पढ़ें- जी हां, पनीर पोस्ट कोविड हेयर फॉल को रोकने में आपकी मदद कर सकता है, हम बताते हैं कैसे

3 ब्रेन को बूस्ट करता है अंडा 

कोलाइन एक पानी में घुलनशील विटामिन है। जिसे अक्सर बी विटामिन के साथ समूहीकृत किया जाता है। इसका उपयोग कोशिका झिल्ली के निर्माण के लिए किया जाता है और मस्तिष्क में सिग्नलिंग अणुओं का उत्पादन करने में मदद करता है।

एक उबले अंडे में लगभग 147 मिलीग्राम कोलाइन होता है। जो अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा जारी दैनिक जरूरत का 27% है।

4 त्वचा एवं बालों के लिए फायदेमंद 

हमारे आहार में पर्याप्त प्रोटीन प्राप्त करना हमारे शरीर के स्वास्थ्य में मदद करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। प्रत्येक अंडे में लगभग छह ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही इसमें अमीनो एसिड भी होते हैं। दिन के लिए हमारे हिस्से का प्रोटीन प्राप्त करने से वजन प्रबंधन में मदद मिलती है, मांसपेशियों में वृद्धि होती है और हमारी हड्डियों को भी मदद मिलती है

इस समय आपको कच्‍चा अंडा खाने से परहेज करना चाहिए। चित्र: शटरस्‍टॉक

अब सबसे जरूरी सवाल, क्या मानसून में अंडे खा सकते हैं? 

जी हां, आप बरसात के मौसम में भी अंडा खा सकती हैं। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ डॉक्टर अनिता बग्गा सलाह देती हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण आप किसी भी मौसम में अंडे का सेवन कर सकती हैं। रही बात पाचन संबंधी समस्याओं की, तो इसके लिए बासी या पुराना अंडा जिम्मेदार होता है।

हमेशा ताज़ा अंडा लेना ही सुनिश्चित करें। इसे चैक करने के लिए आप एक गिलास में पानी लें। उसमें अंडा डालें। अगर अंडा डूब जाता है तो यह फ्रेश है और अगर यह सतह पर तैरने लगता है, तो इसका अर्थ है कि अंडा बासी है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं।

अगला लेख