पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

बार बार होने वाली थकान, एसिडिटी और कब्ज से हैं परेशान, तो करें गुलकंद का सेवन, मिलेंगे और भी कई लाभ

स्वाद से भरपूर गुलकंद सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। जानते हैं शरीर में एनर्जी को बढ़ाने के अलावा गुलकंद किस प्रकार शरीर के लिए होती है हेल्दी साबित
Published On: 2 Sep 2024, 08:00 pm IST
गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार गुलंकद कूलिंग प्रॉपर्टी से भरपूर है। इससे पाचन संबधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

कभी गर्मी, तो कभी बारिश के चलते वातावरण में उमस बढ़ने लगती है। इसके चलते दिनभर थकान, इनडाइजेशन, घमोरियों और संक्रमण का खतरा (risks of infection) बढ़ने लगता है। अब मौसम में होने वाले परिवर्तन से स्वास्थ्य को बचाने के लिए दवाओं और हेल्दी मील्स के सेवन के अलावा गुलकंद का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है। विटामिन और मिनरल से भरपूर गुलकंद शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाती है। जानते हैं शरीर में एनर्जी को बढ़ाने के अलावा गुलकंद किस प्रकार शरीर के लिए होती है हेल्दी साबित (Benefits of gulkand)।

रिसर्चगेट के अनुसार गुलकंद का सेवन करने से शरीर को विटामिन ए, सी, ई और बी6 की प्राप्ति होती है। इस लो कैलोरी सुपरफूड (gulkand is low calorie food) का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम की कमी पूरी हो जाती है। इसके सेवन से कब्ज, इनडाइजेशन, हाइपरटेंशन, नेज़लब्लीडिंग और बार बार होने वाली मुहांसों को कम किया जा सकता है।

जानें गुलकंद क्यों है खास (Gulkand for health) 

इस बारे में सेलिब्रिटी डाय‍टीशियन रूजुता दिवेकर बताती हैं कि गर्मी के कारण ब्लोटिंग की समस्या बढ़ने लगती है, जो एसिडिटी का रूप ले लेती है। इसके चलते कब्ज, पेट में ऐंठन (Causes of stomachache) और लो एपिटाइट का सामना करना पड़ता ह। इसके अलावा गर्मी के कारण बैक एक्ने और इचिंग की समस्या बढ़ने लगती है। वहीं कुछ लोगों को गर्मी में शुगर क्रेविंग्स (tips to deal with sugar craving) भी बढ़ जाती है। ऐसे में क्रेविंग्स का संतुष्ट करने के अलावा गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए गुलकंद बेहद फायदेमंद साबित होती है।

इससे गर्मी में बढ़ने वाली सभी परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसे दूध में मिलाकर शेक बनाकर पीएं। गुलकंद को रोज़ पेटल जैम भी कहा जाता है। वे लोग जो कब्ज या एसिडिटी से ग्रस्त है, उन्हें 1 चम्मच गुलकंद को एक गिलास पानी में मिलाकर पीना चाहिए। इससे डाइजेशन बूस्ट होने लगता है।

गुलकंद में पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा महिलाओं में हार्मोन असंतुलन को कम करने में मदद करती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

जानते हैं गुलकंद से मिलने वाले फायदे (Benefits of gulkand)

1. कब्ज से राहत

गलत खानपान कब्ज की समस्या को बढ़ा देता है। ऐसे में गुलकंद का सेवन करने से शरीर को हाई फाइबर और नेचुरल शुगर की प्राप्ति होती है। इससे इंटेस्टाइन में पानी की मात्रा बढ़ती है, जिससे बॉवल मूवमेंट नियमित होने लगता है। प्रोबायोटिक फूड (Probiotic food)होने के चलते गुलकंद का सेवन करने से गट में गुड बैक्टीरिया का स्तर बढ़ने लगता है। इससे डाइजेशन बूस्ट होता है। वे लोग जो खाने के बाद एसिडिटी का अनुभव करते हैं, उनके लिए रात को सोने से पहले दूध में गुलकंद मिलाकर पीना फायदेमंद साबित होता है।

2. एनर्जी के स्तर को बढ़ाए

गुलकंद का सेवन करने से शरीर को आयरन और मिनरल की उच्च प्राप्ति होती है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और ब्लड सेल्स को ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर थकान को दूर कर एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले 1 चम्मच गुलकंद खाकर सोने से फायदा मिलता है।

गुलकंद का सेवन करने से शरीर को आयरन और मिनरल की उच्च प्राप्ति होती है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

3. पीसीओडी को करे रेगुलेट

शरीर में हार्मोन असंतुलन के कारण पीसीओडी यानि पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज़ का कारण साबित होता है। इसके चलते वज़न बढ़ना, एक्ने और फेशियल हेयरग्रोथ बढ़ने लगती है। इस समस्या को रेगुलेट करने के लिए गुलकंद का सेवन करें। इससे न केवल शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगता है बल्कि क्रॉनिक इंफ्लामेशन भी कम हो जाती है। इससे त्वचा का ग्लो बना रहता है और बार बार होने वाले एक्ने कम होने लगते हैं।

4. थायरॉइड को करे नियंत्रित

थायरॉइड हार्मोन को रेगुलेट करने के लिए गुलकंद का सेवन कारगर साबित होता है। इससे शरीर में थायरॉइड हार्मोन का स्तर नियंत्रित बना रहता है। इसके लिए दिनभर में 2 बार गुलकंद खाने से शरीर को फायदा मिलता है। गुलकंद को पानी में घोलकर पीने से भी शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर दिनभर एक्टिव रहता है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख