पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

नेचुरल फैट बर्नर है मौसंबी? जानिए यह कैसे आपका वजन घटाने में मदद करती है

एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है मौसम्बी जो आपको प्राकृतिक रूप से पतला होने में मदद करेगा। हम बात रहे है कि वज़न घटाने के लिए मौसम्बी कैसे प्रभावी है!
Published On: 19 Sep 2021, 12:00 pm IST
मौसम्बी है जबरदस्त फैट बर्नर फल है! चित्र: शटरस्टॉक

रेगुलर एक्सरसाइज के साथ कुछ और भी है, जो तेजी से वज़न घटाने में आपकी मदद कर सकता है। जी हां, वह है मौसंबी। ऐसा दावा किया जाता है कि सुबह सबसे पहले एक गिलास ताजा मौसमी के रस में गर्म पानी और शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है। विटामिन सी से भरपूर मौसंबी आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर ही। साथ ही यह एक प्राकृतिक फैट बर्नर है। तो अगर आप भी जिद्दी चर्बी से छुटकारा पानी चहती हैं, तो एक्सरसाइज के साथ अपने रुटीन में मौसंबी को भी शामिल करें। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मौसंबी सबसे अच्छे फलों में से एक है जिसे आप खा सकते हैं। विटामिन सी, फाइबर और प्रोटीन सहित अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर, मौसंबी वजन घटाने के अलावा अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकती है।

वजन घटाने में कैसे काम करती है मौसंबी? 

मौसमी के जूस का सेवन आपको कई तरह से वजन कम करने में मदद कर सकता है। यह साइट्रिक एसिड (citric acid) में समृद्ध है, जो भूख को कम कर सकता है और आपकी पाचन शक्ति को बढ़ा सकता है। 

मौसम्बी वज़न कम करने में आपकी मदद करता है। चित्र : शटरस्टॉक

नेचुरल फैट बर्नर है मौसंबी 

इस फल में मौजूद विटामिन सी (vitamin C) शरीर के फैट को जलाने की क्षमता भी तेज करता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रीशन के जर्नल ने बताया कि जिन व्यक्तियों के शरीर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, वे व्यायाम करते समय 30 प्रतिशत अधिक तेजी से ऑक्सिडाइज़ करते है।

फाइबर और पानी समृद्ध स्रोत है 

इसके अलावा, मौसम्बी में ज्यादा पानी और फाइबर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देगी। इससे  कुछ एक्स्ट्रा किलो वजन कम किया जा सकता है। वास्तव में, जब भी आपको बहुत अधिक कैलोरी का सेवन किए बिना भूख लगे, आप नाश्ते के रूप में मौसम्बी का सेवन कर सकते हैं। 

इसमें मौजूद एसिड आपके सिस्टम से टाक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है, जो सारे अंगों को सही से काम करने में सहायता करता है। 

मौसमी का रस आपके वज़न को कम करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

वजन घटाने के लिए कैसे करें मौसंबी का सेवन 

इस पौष्टिक फल को अपने वजन घटाने वाले आहार में शामिल करना काफी आसान है। अपने दिन की तरोताजा शुरुआत के लिए अपने नाश्ते में मौसंबी शामिल करना सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। मौसंबी के जूस की बजाए, इसे काट कर खाने को प्राथमिकता दें। यह आपकी ओरल हाइजीन में भी सुधार कर सकेगा। 

अगर आप मौसमी का रस पी रहीं हैं, तो सुनिश्चित करें कि दिन में 2 बार से ज्यादा इसका सेवन न करें। साथ ही रेगुलर एक्सरसाइज करना न भूलें। 

यह भी पढ़ें: बहुत ज्यादा गार्लिक चटनी खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, जानिए कैसे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख