हार्ट हेल्थ के लिए सुपरफूड है फिश, यहां जानिए आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे
हार्ट डिजीज जिस तरह बढ़ रही हैं, हार्ट हेल्थ के लिए लोगों की चिंता उतनी ही तेजी से बढ़ रही है। सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, युवाओं में भी बढ़ते जा रहे हृदय रोग (Causes of heart problem) इस बात का संकेत हैं कि सिर्फ लाइफस्टाइल ही नहीं, आहार में भी कुछ कमियां हैं। हम उन चीजों को इग्नोर कर रहे हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी हैं। ऐसा ही एक सुपरफूड है मछली। मछली न केवल आपको जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती है, बल्कि इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड (Benefits of Omega 3 fatty acid) आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। एक आहार विशेषज्ञ से जानते हैं हार्ट हेल्थ के लिए मछली (Fish for heart health) खाने के फायदे।
ऐसे में जहां कुछ लोग वीगन डाइट (Benefits of vegan diet) को फॉलो करते हैं, तो कुछ नॉनवेज यानि मांस मछली खाना पसंद करते है। हांलाकि मछली अपने आप में सुपरफूड है। इससे न केवल मील में पोषण को जोड़ा जा सकता है बल्कि बीमारियों से शरीर का बचाव करने में भी कारगर है। इसमें न केवल प्रोटीन बल्कि ओमेगा 3 फैटी एसिड भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद फायदे अर्थराइटिस (arthritis) और डिप्रेशन (Depression) को दूर करने के अलावा हृदय रोगों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है। जानते हैं मछली का सेवन करने से हार्ट हेल्थ को कैसे बूस्ट किया जा सकता है।
मछली है ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर
इस बारे में डायटीशियन डॉ अदिति शर्मा बताती हैं कि मछली के सेवन से शरीर को ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 fatty acid) की प्राप्ति होती है। इससे हृदय की मांसपेशियों को मज़बूत बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर को हेल्दी फैट्स के अलावा मिनरल्स की भी प्रापित होती है। दरअसल, मछली पानी में रहती है, जिससे उसमें मिनरल्स एबजॉर्ब होने लगते है, जो हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते है। इससे हार्ट हेल्थ को फायदा मिलता है। इसके अलावा मछली से शरीर को प्रोटीन और बायोलॉजिक्ल कंपाउड की प्राप्ति होती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार फिश यानि मछली में लो फैट और हाई प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। इसके सेवने से शरीर को आमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन बी2, डी, कैल्शियम और फासफोरस पाया जाता है। इसके अलावा जिंक, आयोरन, आयोडीन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की भी प्राप्ति होती है। रिसर्च के अनुसार हेल्दी डाइट के लिए मछली को सप्ताह में दो बार आहार में शामिल अवश्य करना चाहिए। इससे हार्ट अटैक और लो ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है।
मछली का सेवन करने से हृदय को मिलते हैं ये लाभ (How fish is beneficial for heart)
1. ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित (Control blood pressure)
मछली का सेवन करने से शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी पूरी होती है, जिससे हाई ब्लड प्रैशर की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। सप्ताह में फिश की 5 सर्विंग्स फायदेमंद होती है। वहीं ब्रिटिश हार्ट फांउनडेशन के अनुसार मछली को आहार में सम्मिलित करने से ब्लड वेसल्स रिलैक्स होने लगते, जिससे रक्त का प्रवाह नियमित बना रहता है।
2. हार्ट अटैक से करे बचाव (Prevent heart attack)
इसमें पाई जाने वाली प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की मात्रा आर्टरीज़ में प्लाक को जमने से रोकती है। इसके चलते ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी नियंत्रित बना रहता है। सप्ताह में 2 से 3 बार मछली का सेवन करने से हृदय रोगों को खतरा कम हो जाता है और शरीर भी हेल्दी बना रहता है। इसके लिए आहार में सैल्मन, सार्डिन, टूना, पोलोक और कॉड को शामिल कर सकते है।
चित्र- अडोबी स्टॉक
3. स्ट्रोक का जोखिम घटाएं (Reduce the risk of stroke)
स्वीडिश स्टडी के अनुसार सप्ताह में 3 बार मछली खाने से का खतरा स्ट्रोक 6 फीसदी कम हो जाता है। इसमें पाई जाने वाली विटामिन डी और हेल्दी मिनरल्स की मात्रा शरीर में खून के प्रवाह को नियमित बनाए रखने में मदद करते है। इससे स्ट्रोक की समस्या को रोकने में मदद मिलती है।
4. गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार Increase good cholesterol)
हेल्दी फैट्स से शरीर में आर्टरी सेल लाइनिंग उचित बनी रहती है, जिससे इंफ्लामेशन का खतरा कम हो जाता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन नियमित होने से गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। मछली से मिलने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड एलडीएल को कम करके एचडीएल को बढ़ाने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।