पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

खाली पेट या खाना खाने के बाद, खजूर खाने का क्या है सही समय, जानिए कब मिलेगा ज्यादा लाभ?

बहुत से लोग यह सवाल पूछते हैं, कि खजूर कब खाना चाहिए। वहीं बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी है, कि क्या इसे खाली पेट खा सकते हैं? आज हेल्थ शॉट्स आप सभी के इस सवाल का जवाब लेकर लाया है।
Published On: 20 Dec 2024, 07:47 am IST
खजूर में नेचुरल शुगर मौजूद होता है, जो शरीर में ऊर्जाशक्ति को बनाए रखने में मदद करता है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

खजूर एक बेहद पौष्टिक ड्राई फ्रूट है, जिसका स्वाद लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस सुपरफूड के कई फायदे हैं। विशेष रूप से इसमें नेचुरल शुगर मौजूद होता है, जो शरीर में ऊर्जाशक्ति को बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, बहुत से लोग यह सवाल पूछते हैं, कि खजूर कब खाना चाहिए। वहीं बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी है, कि क्या इसे खाली पेट खा सकते हैं? आज हेल्थ शॉट्स आप सभी के इस सवाल का जवाब लेकर लाया है। तो चलिए जानते हैं खजूर खाने का सही समय, साथ ही जानेंगे सेहत के लिए इसके फायदों से जुड़ी जानकारी (best times to eat dates aka khajur)।

जानें सेहत के लिए खजूर के फायदे (benefits of dates)

1. पाचन में सहायता करता है

खजूर डाइटरी फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है, इसलिए इसे कब्ज को रोकने, मल त्याग को बढ़ावा देने और स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम को बनाए रखने के लिए एक बेहद फायदेमंद सुपर फूड के रूप में जाना जाता है। इस प्रकार, खजूर समग्र गट हेल्थ और पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

एक बेहतर पाचन स्वास्थ्य के निर्माण में आपकी मदद करते हैं खजूर। चित्र : अडॉबीस्टॉक

2. हड्डियों की सेहत को बढ़ावा देता है

खजूर में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता पाई जाती है, जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस। ये सभी आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यदि आपकी बोन डेंसिटी कम है, या आपको जोड़ों में दर्द रहता है, तो अपनी नियमित डाइट में खजूर को जरूर शामिल करें। इस प्रकार आपको हड्डियों से संबंधित समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।

3. मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार करता है

यदि आप संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाना चाहती हैं, तो खजूर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट की गुणवत्ता पाई जाती है, जो मस्तिष्क में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और आपकी याददाश्त और समग्र ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

4. डायबिटीज में कारगर है

क्या आप जानते हैं कि स्वाद में मीठा होने के बावजूद, खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स वास्तव में कम होता है? इस फल के सेवन से रक्त शर्करा के स्तर में धीमी और स्थिर वृद्धि होती है, जो इसे डायबिटीज के मरीज के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। साथ ही इसके सेवन से डायबिटीज विकसित होने का जोखिम कम हो जाता है।

किडनी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं खजूर। चित्र : अडोबी स्टॉक

5. किडनी की सुरक्षा करता है

पोटैशियम से भरपूर खजूर आपकी किडनी के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है और किडनी की पथरी और बीमारियों के रोकथाम के रूप में कार्य करता है। चाहे किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या हो या किडनी के कार्य में उम्र से जुड़ी गिरावट, खजूर आपकी मदद कर सकता है। यह किडनी के समग्र स्वास्थ्य में योगदान दे सकता है।

6. फर्टिलिटी में सुधार करता है

खजूर के नियमित सेवन से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। दरअसल, प्राचीन काल से ही खजूर का इस्तेमाल सेक्सुअल हेल्थ और फर्टिलिटी कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। इसमें विटामिन बी6, मैग्नीशियम और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्वों की गुणवत्ता मौजूद होती है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और हार्मोन उत्पादन का समर्थन करने में मदद करती हैं।

7. त्वचा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

खजूर में विटामिन सी, विटामिन ई और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की गुणवत्ता पाई जाती है। इस प्रकार खजूर का नियमित सेवन त्वचा स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और त्वचा को यूवी क्षति से बचाने में भी मदद करते हैं। इस फल को अपने आहार में शामिल करके उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षण, जैसे फाइन लाइन और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। वहीं आपकी त्वचा जवां नजर आती है।

यदि मीठा खा रही हैं, तो शहद, खजूर जैसे स्वस्थ मीठे विकल्पों का सीमित सेवन करें। चित्र : अडॉबीस्टॉक

क्या है खजूर खाने का सही समय (Best way to eat dates for health benefits)

खजूर खाने का सही समय सुबह खाली पेट है। खजूर में फाइबर की गुणवत्ता पाई जाती है साथ ही इसमें नेचुरल शुगर होता है, इस प्रकार यह सुबह शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। जिससे आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है। साथ ही आप लंबे समय तक संतुष्ट महसूस करती हैं। वहीं इसे दिन के बीच में स्नैक्स के रूप में या प्री-वर्कआउट स्नैक के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है। खाली पेट खजूर खाने से आंतों के कीड़ों को मारने में मदद मिलती है, साथ ही महत्वपूर्ण अंगों की सफाई और हृदय और लिवर के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें : पानी पीने के अलावा ये 7 फूड्स आपको डिहाइड्रेशन से बचाते हैं, विंटर डाइट में करें शामिल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख