पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

क्या ब्राउन ब्रेड आपकी सेहत के लिए वाकई हेल्दी है? जानिए इस मामले में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

एक्सपर्ट हमेशा ब्राउन ब्रेड खाने के लिए एडवाइज करते हैं क्योंकि ब्राउन ब्रेड आपकी सेहत के लिए लाभदायक है। लेकिन क्या बाजार में मौजूद सभी ब्राउन ब्रेड हेल्दी हैं?
Published On: 7 Aug 2021, 08:00 am IST
ब्राउन ब्रेड आपकी सेहत के लिए लाभदायक है।चित्र- शटरस्टॉक

हेल्थ के लिए आप हमेशा बेस्ट चुनना चाहती हैं। इसलिए आप जब ब्रेड खरीदती हैं, तो सफेद ब्रेड की बजाए ब्राउन ब्रेड को प्राथमिकता देती हैं। पर क्या यह वाकई हेल्दी है? क्या फर्क है सफेद और गहरे भूरे रंग की ब्रेड में? और डॉक्टर इस बारे में क्या राय देते हैं? आइए ब्रेड से संबंधित इन सभी सवालों के जवाब आज तलाशते हैं।

ब्राउन ब्रेड को वाइट ब्रेड के मुकाबले इसलिए जल्दी माना जाता है, क्योंकि यह गेहूं से बनती है जबकि व्हाइट ब्रेड रिफाइंड ग्रेन से बनाई जाती है। यदि आप हेल्थ कॉन्शियस हैं और वाइट ब्रेड को किसी अच्छे ऑप्शन से रिप्लेस करना चाहती हैं, तो ब्राउन ब्रेड का सेवन करना एक अच्छा आइडिया है।

पर क्या सभी तरह की ब्राउन ब्रेड हेल्दी हैं? 

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी गार्विन ब्लिस के मुताबिक अगर आप प्रोसेस्ड ग्रेन को भी होल ग्रेन के साथ मिला कर खाती हैं, तो इससे आपको अधिक नुकसान नहीं होता। 

सफेद ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड को हेल्दी माना जाता है। चित्र-शटरस्टॉक

मगर ब्राउन ब्रेड या डार्क कलर की ब्रेड होने का मतलब यह नहीं होता है कि वह सच में अधिक पौष्टिक हो या होल व्हीट ब्रेड हो। सभी तरह की ब्राउन ब्रेड एक तरह से नहीं बनाई जाती। इसलिए अगर आप केवल रंग देख कर ब्रेड को हेल्दी मान रही हैं, तो यह आप एक भूल कर रही हैं। हो सकता है जो ब्रेड आप लाई हैं वह आपके शरीर के लिए सफेद ब्रेड से भी अधिक हानिकारक हो। 

रंग करके बनाई गई ब्राउन ब्रेड का आपकी सेहत पर प्रभाव  

हमेशा ब्राउन का अर्थ यह नहीं है कि वह आपके लिए बेहतर ही हो। व्हीट ब्रेड को हेल्दी और आपकी सेहत किए अच्छा माना जाता है। इसलिए बहुत से लोग ब्राउन ब्रेड चुनते हैं। लेकिन आपको यह बात जान लेनी चाहिए कि कुछ कंपनी या कुछ ब्रेड फैक्ट्री उसी तरह से ब्राउन ब्रेड बनाती हैं, जिस तरह से वे सफेद ब्रेड बनाती हैं। यानी उसमें भी मैदे का प्रयोग किया जाता है। जो आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। 

यह भी पढ़ें- हर रोज सुबह खाली पेट पिएं तुलसी का पानी और पाचन संंबंधी समस्याओं से पाएं छुटकारा

इसके बाद व्हाइट ब्रेड को ही बाद में कुछ कलर या शुगर आदि एड करने के बाद ब्राउन रंग दे दिया जाता है। इसलिए आपको केवल ब्राउन ब्रेड के रंग पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

पैकेट पर लगे व्हीट का लेबल भी कई बार लोगों को गलतफहमी में रखता है क्योंकि व्हीट के नाम पर वह सफेद ब्रेड ही बेच रहे होते हैं। 

तो समझिए कौन सी ब्रेड है हेल्दी  

होल व्हीट ब्रेड सबसे हेल्दी होती है और इसमें न्यूट्रीशन भी अन्य ब्रेड के मुकाबले अधिक होता है। इसमें केवल अनाज को प्रोसेस किया जाता है। इस ब्रेड के माध्यम से आप होल ग्रेन का सेवन कर सकते हैं।

होल व्हीट ब्रेड सबसे हेल्दी होती है, चित्र : शटरस्टॉक

इस प्रकार की ब्रेड से आपको फाइबर, मैग्नेशियम, विटामिन ई और कुछ फैटी एसिड्स मिलते हैं जो आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। जो ब्रेड आप चुन रही हैं उसे खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि उसके लेबल पर 100% होल व्हीट या होल ग्रेन लिखा हुआ हो। 

यहां हैं होल ग्रेन ब्रेड के कुछ लाभ

होल ग्रेन ब्रेड आपकी रोजाना की फाइबर की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करती हैं। इससे आपका पेट बहुत अधिक समय तक भरा रहता है। इसलिए आपको अधिक तेजी से भूख भी नहीं लगती है।

फाइबर आपके पाचन तंत्र को रेगुलेट करता है और आपके कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। जिससे आपके हृदय को किसी तरह की समस्या का सामना नही करना पड़ता है।

आपको रोजाना 1 या 2 होल ग्रेन ब्रेड प्रतिदिन खानी चाहिए और यह प्रोसेस्ड ग्रेन और होल ग्रेन के कॉम्बिनेशन से आने चाहिए। यह भी जरूरी है। 

यह भी पढ़ें – अंडों को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? क्या है अंडों को स्टोर करने का सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं।

अगला लेख