पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Republic Day 2023 : आपकी सेहत को 30 से ज्यादा फायदे दे सकती हैं पोषक तत्वों से भरपूर ये 3 रंग की सब्जियां

सब्जियों का चयन करते वक्त आपने कभी रंगों के बारे सोचा है। अगर नहीं सोचा तो अब इस बारे में ज़रूर सोचें। दराअसल, फल और सब्जियों के रंग भी उसकी पौष्टिकता को मापने में विशेष भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं कैसे
Published On: 23 Jan 2023, 09:30 am IST
फल और सब्जियों के रंग भी उसकी पौष्टिकता को मापने में विशेष भूमिका निभाते हैं। चित्र शटर स्टॉक

ट्राइ कलर रेसिपीज़ के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। मगर ट्राइ कलर सब्जियों(tri color vegetables and fruits)  के गुणों का वर्गीकरण कभी किया है आपने। संतरी या नारंगी, सफेद और हरी इन रंगों में बहुत सी सब्जियां बाज़ार में उपलब्ध है। आप जानकर हैरान होंगे कि एक जैसे रंगों की ही भांति एक जैसे गुण भी इन सब्जियों में मौजूद होते हैं। इस बारे में मनिपाल हास्पिटल गाज़ियाबाद में हेड ऑफ न्यूट्रीशन और डाइटेटिक्स डॉ अदिति शर्मा जानकारी दे रही है कि किस रंग की सब्जियां किन गुणों से परिपूर्ण हैं (Health benefits of tricolor fruits and veggies)

लाल और संतरी रंग के फल और सब्जियां

संतरी रंग के फ्रूटस और वेजिटेबल्स हमारी भूख को अचानक बढ़ाने का काम करते है। दरअसल, ऐसे खाद्य पदार्थों में अल्फा और बीटा कैरोटीन के गुण पाए जाते हैं। जो बाद में विटामिन ए का रूप ले लेते हैं। उन्हें ये रंग इन्ही पोषक तत्वों के कारण प्राप्त होता है।

ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होते है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता से लेकर हमारी बोन्स, हाई हेल्थ और यहां तक कि कैंसर की आंशका पर भी विराम लागने का काम करते हैं। जोड़ों और हड्डियों के लिए अच्छा हैए आंखों के स्वास्थ्य का समर्थन करता हैए और हृदय रोग और कैंसर के जोखिम को कम करता है।

पीले रंग खाद्य पदार्थों में नारंगी रंग के खाद्य पदार्थों के समान लाभ होते हैं। संतरी और नारंगी रंग के खाद्य पदार्थों में संतरा, किन्नू, कमरख, कद्दू, पपीता और खुबानी शामिल है।

संतरी रंग के फ्रूटस और वेजिटेबल्स हमारी भूख को अचानक बढ़ाने का काम करते है। ऐसे खाद्य पदार्थों में अल्फा और बीटा कैरोटीन के गुण पाए जाते हैं। चित्र शटर स्टॉक

लाल और नारंगी या संतरी रंग की फल और सब्जियांं में विटामिन सी सबसे ज्यादा पाया जाता हैं। अगर आप आधा कप लाल शिमला मिर्च अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको 95 मिलीग्राम विटामिन सी की प्राप्ति होती है। ये वेल्यू एक मीडियम आकार के संतरे से लगभग 25 मिलीग्राम ज्यादा है।

वहीं एक कप स्ट्रॉबेरी में 85 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है। ऐसा नहीं है कि जो सब्जियां लाल और नारंगी नहीं है, वे विटामिन से भरपूर नहीं है। मगर इन सब्जियों में इस विशेष पोषक तत्व की मात्रा ज्यादा होती है।
नारंगी या संतरी रंग ऊर्जा का प्रतीक है। संतरे और गाजर का जूस शरीर को एक्टिव रखता है और एनर्जी बूस्टर का काम करता है।

सफेद रंग के फल और सब्जियां

एंटी इंफलामेंटरी गुणों सें भपूर सफेद रंग खाद्य पदार्थ शरीर के अंगों में आने वाली सूजन को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा कैंसर से बचाती हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रण में रखती हैं। मशरूम, लहसुन, केले, सफेद प्याज, आलू, पनीर, मूली और चावल समेत इन सभी सफेद खाद्य पदार्र्थों में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इन फूडस में एंथोक्सैंथिन पाया जाता है, तो आपके ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता हैं।

ये सब्जियां देखने में भले ही कलरलेस लगें। मगर ये कई प्राकर के पाष्टिक मूल्यों से समृद्ध है। विशेषतौर से फूलगोभी और शलजम में ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक पौष्ठिक तत्व पाया जाता है। जो कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा करता है। वहीं लहसुन और प्याज में पॉलीफेनोल्स नाम के एंटीऑक्सिडेंटस पाए जाते हैं। वहीं सफेद बीन्स में प्रोटीन और फाइबर के गुण पाए जाते हैं। साथ ही पोटेशियम और आयरन भी मिलता हैं।

अगर आप आयरन डैफिशेंसी से गुज़र रहे हैं, तो हरी सब्जियां एक बेहतर विकल्प है। चित्र शटर स्टॉक

हरी पत्तेदार सब्जियां

द एवरीथिंग वेगन प्रेग्नेंसी बुक के लेखक और पोषण विशेषज्ञ रीड मैंगेल्स के मुताबिक अगर आप आयरन डैफिशेंसी से गुज़र रहे हैं, तो हरी सब्जियां एक बेहतर विकल्प है।

शरीर में आयरन को बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। जहां एक तरफ आधा कप पालक में 3.2 मिलीग्राम आयरन होता है। वहीं, मटर, साग और लीमा बीन्स भी आयरन के मुख्य स्त्रोत माने जाते हैं। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में पत्तेदार सब्जियों को डेली डाईट का हिस्सा बनाएं।

इसके अलावा उन्हें पराठों में स्टफिंग, सूप या पास्ता में एड करके खा सकते हैं।

हरा रंग स्वस्थ जीवन को दर्शाता है। सेहतमंद होने की बात जब भी आती है, तो हरी सब्जियों का जिक्र सबसे पहले आता है। हरी सब्जियां शरीर के सभी अंगों के फायदेमंद होती है।

ये भी पढ़ें- न्यूट्रिशन के हिसाब से कितना हेल्दी हैं स्टार फ्रूट, जानें फायदों से लेकर खाने के तरीकों तक सब कुछ

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख