हेल्दी स्किन से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक, यहां हैं लाल अंगूर के सेवन के 7 फायदे
इस मौसम के खास फलों में शामिल अंगूर अपनी भीनी महक और रसीले स्वाद के कारण सभी को पसंद आते हैं। ये कई रंगों में मौजूद हैं। इन्हीं में खास हैं लाल अंगूर। जो आपकी हार्ट हेल्थ के साथ-साथ आपकी स्किन और आंखों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्यों आपके लिए सुपरफूड है लाल अंगूर।
1 आंखों के लिए फायदेमंद
लाल अंगूर का सेवन आंखों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन आंखों की समस्याओं के मुख्य कारणों में से एक है। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले रेटिनल डिजनरेशन (retinal degeneration) की समस्या को रोकने में मदद करता है। अंगूर खाने से दृष्टि स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है।
इसके साथ ही अंगूर में मौजूद पोषक तत्व आंखों की कोशिकाओं की सुरक्षा के लिए भी फायदेमंद हैं। साथ ही, ये मोतियाबिंद से बचाव करने में भी सहायक हैं।
2 हड्डियों को मज़बूत बनाता है लाल अंगूर
अंगूर के बीज में प्रोएंथोस्यानिडींस (proanthocyanidins) नामक पदार्थ मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूती देने में सहायक है। अंगूर के बीज भी काफी गुणकारी हो सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार कैल्शियम युक्त आहार के साथ जब अंगूर का सप्लीमेंट लिया जाए, तो मसल मास कम नहीं होता। इतना ही नहीं अंगूर के बीज अर्थराइटिस की समस्या में भी लाभकारी हैं और बोन हेल्थ बनाये रखता है।
3 कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जैसे – ह्रदय रोग, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर आदि। इसलिए, कोलेस्ट्रॉल का नियंत्रित रहना बहुत जरूरी है। लाल अंगूर को आहार में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। इसके सेवन से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) में वृद्धि होती है।
4 ब्लड प्रेशर के लिए अंगूर के फायदे
अंगूर के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है। साथ ही, लाल अंगूर के जूस का सेवन करने से व्यक्ति के ब्लड प्रेशर में सुधार हो सकता है, लेकिन यह सब कुछ व्यक्ति के बीपी पर निर्भर करता है। इसके अलावा लाल अंगूर रक्तचाप में सुधर करते हैं और खून को साफ़ भी करते हैं।
5 ह्रदय स्वास्थ्य के लिए लाल अंगूर
अंगूर में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड हृदय रोग से बचाने में मदद कर सकते हैं। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे गंभीर हृदय रोग का जोखिम टल सकता है।
6 किडनी के लिए फायदेमंद
लाल अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी की समस्या से बचाव करने में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो खून को साफ़ करते हैं। इसलिए ये किडनी की समस्या के जोखिम को कम करता है।
7 त्वचा के लिए अंगूर के फायदे
लाल अंगूर एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। ये न सिर्फ स्किन एजिंग, बल्कि स्किन कैंसर से भी बचाव कर सकते हैं। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल, त्वचा का सनबर्न से बचाव करते हैं और अल्ट्रावायलेट UV किरणों के प्रभाव को कम करते हैं। इसके साथ ही ये दाग-धब्बे, मुहांसे, में थेरेपी की तरह काम करते हैं। साथ ही, ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकते हैं जो त्वचा रोग का एक कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें : केप गूसबेरी या रसभरी है डायबिटीज के रोगियों के लिए वरदान, हम बता रहे हैं कैसे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।