पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

झुर्रियों और फाइन लाइंस से भी छुटकारा दिलाता है खरबूजा, जानिए गर्मियों के इस खास फल के 5 फायदे

खरबूजा एक ऐसा मौसमी फल है, जो स्वाद में मीठा होने के अलावा शरीर को गर्मी में हाइड्रेट रखने का काम करता है। जानें, कई प्रकार के गुणों से भरपूर इस फल के अन्य फायदों के बारे में।
Updated On: 24 Apr 2023, 11:14 am IST
खरबूजा कैलोरी में कम और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

गर्मी में खरबूजा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन्स और फाइबर से भरपूर इस फल को खाने से शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या से बचा जा सकता है। स्वाद में मीठा होने के चलते इसे आप कई रेसिपीज़ में टॉपिंग या इंग्रीडिएंट के तौर पर भी पगयोग कर सकते हैं। खरबूजा शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करता है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत बनता है। जानते हैं इसके फायदे (Health benefits of muskmelon) ।

खरबूजे को कैंटालूप (Cantaloupe) भी कहा जाता है। रिसर्चगेट के मुताबिक खरबूजे में फ्लेवोनोइड्स, टेरपेनोइड्स, क्रोमोन डेरिवेटिव, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड, फैटी एसिड, फॉस्फोलिपिड्स, ग्लाइकोलिपिड्स और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं।

आहार विशेषज्ञ का क्या है कहना

इस बारे में डाइटीशियन काजल अग्रवाल, फाउंडर ऑफ डाइटीशियन काजल हेल्थ एप का कहना है कि इसमें पानी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। विटामिन ए और विटामिन सी होने के चलते ये इम्यूनद सिस्टम को मज़बूत करने का काम करता है। इसमें पाए जानले वाले एंटी ऑक्सीडेंटस आपकी त्वचा को नरिश करने का काम करते हैं। साथ ही स्किन सेल्स को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) महज़ 65 है। ऐसे में ये उन लोगों के लिए लाभदायक है, जो डायबिटीज़ के मरीज हैं।

खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स महज़ 65 है। ऐसे में ये उन लोगों के लिए लाभदायक है, जो डायबिटीज़ के मरीज हैं। चित्र अडोबी स्टॉक

100 ग्राम खरबूजे का पोषण स्तर

कैलोरीज़ 34
फाइबर 0.9 ग्राम
फैट 0.19 ग्राम
प्रोटीन 0.84 ग्राम
कार्ब्स 8.6 ग्राम

1. ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

पोटेशियम से भरपूर खरबूजा शरीर को सोडियम के दुष्प्रभावों से मुक्त रखने का काम करता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) सुचारू रहता है। ये फल एक वासोडिलेटर के रूप में काम करता है। इससे मांसपेशियां रिलैक्स रहती हैं। साथ ही ब्लड प्रेशर भी निंयत्रित रहता है। मस्क मेलन सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेज से पूर्ण होता है। इससे शरीर हेल्दी और हाई बीपी की समस्या से बचा रहता है।

2. स्किन के लिए फायदेमंद

खरबूजा हमारी त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पाए जाने के कारण ये स्किन को क्लीयर बनाता है। दरअसल, इसके सेवन से शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ने लगती है। इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है। जो झुर्रियों और फाइन लाइंस को चेहरे से दूर रखने का काम करती हैं। इसे आप खाने के साथ साथ चेहरे पर लगा भी सकते हैं। इसके छिलकों को पीसकर चेहरे पर लगाने से या छिलकां को चेहरे पर रगड़ने से टैनिंग की समस्या दूर होती है। साथ ही छाइयों की समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

खरबूजा त्वचा को प्राकृतिक ग्लो प्रदान करता है. चित्र : एडॉबीस्टॉक

3. पाचन तंत्र को करे मज़बूत

फाइबर रिच होने के कारण ये वेटलॉस में मददगार साबित होता है। इसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को भी मज़बूत बनाने का काम करता है। इससे कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। इससे एसिडिटी और जलन से भी मुक्ति मिल जाती है।

4.हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद

खरबूजे एक स्वादिष्ट और जूसी फल है। खरबूजे में कैलोरी, फैट और सोडियम की मात्रा कम होती है। साथ ही इसमें पोटेशियम की मात्रा होने के चलते ये ब्लड प्रेशर को नियमित बनाए रखता है। इसके चलते ये हृदय रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसमें पोटेशियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होने के साथ साथ बीटा कैरोटीन, आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है।

5. बालों का रखे ख्याल

इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन बालों को टूटने से बचाता है। इसके अलावा विटामिन ए फोलिक्स की रिपेयरिंग का काम करता है। मस्क मेलन को खाने से शरीर में सीबम का प्रोडक्शन बढ़ता है। इससे आपको बाल घने और मज़बूत होने लगते हैं।

खरबूजे को खाते समय सावधानियां

खरबूजे की तासीर ठण्डी होती है। अगर आपको खांसी और जुकाम है, तो इसे ज्यादा मात्रा में खाने से परहेज करें।

इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे हैजा का खतरा बढ़ने लगता है।

अगर आप खरबूजा खा रही हैं, तो ध्यान रखें कि इसे खाली पेट खाने से बचें। इससे एसिडिटी का खतरा बढ़ने लगता है। ज्यादा मात्रा में खरबूजे का सेवन पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Self-Hatred : सामान्य नहीं है अपने आप से नफरत होना, जानिए क्यों जरूरी है इस स्थिति से जल्द से जल्द बाहर आना

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख