पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

ब्रोकली कबाब के साथ लें बरसात और वीकेंड का आनंद, हम बता रहे हैं ये हेल्दी रेसिपी

ब्रोकली से तैयार कबाब स्नैक्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे खाने से न केवल भूख को संतुष्ट किया जा सकता हैं बल्कि स्वास्थ्य को कई फायदे भी मिलते हैं। जानते हैं बरसात के मौसम को सेलिब्रेट करने के लिए कैसे करें ब्रोकली कबाब तैयार
Updated On: 6 Jul 2024, 08:31 am IST
सभी चित्र देखे
ब्रोकली एक क्रूसिफेरस वेजिटेबल है, जो एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर है। इसका सेवन करने से शरीर को फाइबर और प्रोटीन की प्राप्ति होती है।चित्र- अडोबी स्टॉक
Preparation Time 20 mins
Cook Time 20 mins
Total Time 39 mins
Serves 2

मानसून के दिनों में बारिश की हल्की फुहारों में कुरकुरे और चटपटे स्नैक्स खाने के लिए दिल ललचाने लगता है। मगर स्वाद के कारण सेहत के साथ समझौता कई डाइजेस्टिव प्रॉबल्म्स का कारण बनने लगता है। ऐसे में ब्रोकली से तैयार कबाब स्नैक्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे खाने से न केवल भूख को संतुष्ट किया जा सकता हैं बल्कि स्वास्थ्य को कई फायदे भी मिलते हैं। जानते हैं बरसात के मौसम को सेलिब्रेट करने के लिए कैसे करें ब्रोकली कबाब तैयार (broccoli kabab recipe)।

जानें ब्रोकली कबाब में प्रयोग किए जाने वाले इंग्रीडिएंटस के फायदे (Healthy broccoli kabab benefits)

1. ब्रोकली रखे गट हेल्थ को मज़बूत

ब्रोकली एक क्रूसिफेरस वेजिटेबल है, जो एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर है। इसका सेवन करने से शरीर को फाइबर और प्रोटीन की प्राप्ति होती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में विटामिन, आयरन और पोटेशियम की प्राप्ति होती है। मानसून के मौसम में इसका सेवन करने से गल्ट हेल्थ को मज़ूबती मिलती है और शरीर में बैक्टीरिया का प्रभाव कम होने लगता है। ब्रोकोली में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे मुख्य कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं और आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं।

इसमें मौजूद पोषक तत्वों की गुणवत्ता, इसे इम्यूनिटी बूस्टिंग बनाने के साथ ही पाचन क्रिया के लिए बेहद खास बना देती हैं। चित्र : एडॉबीस्टॉक

2. पनीर है एनर्जी बूस्टर

प्रोटीन से भरपूर पनीर को नियमित रूप से खाने से शरीर को कैल्शियम और विटामिन की प्राप्ति होती है। इसके सेवन से न केवल हड्डियों और दांतों को मज़बूती मिलती है बल्कि एनर्जी के स्तर को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसके सेवन से बार बार भूख लगने की समस्या हल हो जाती है, जिससे शरीर में कैलोरीज़ बढ़ने का खतरा कम हो जाता है और वेटलॉस में भी मदद मिलती है। पनीर की मदद से शरीर में मसल्स टिशू को रिपेयर किया जा सकता है।

3. बेसन है आटे का बेहतरीन विकल्प

बेसन में डाइट्री फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जिससे डाइजेशन को मज़बूती मिलती है और पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है। बेसन पूरी तरह से ग्लूटन फ्री है, जिसे आट के विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें विटामिन और मिनरल की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होने के चलते डायबिटीज़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिल जाती है।

बेसन में डाइट्री फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जिससे डाइजेशन को मज़बूती मिलती है और पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है। चित्र ; शटरस्टॉक

4. आलू है एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर

आलू के सेवन से शरीर को एंटीआूक्सीडेंटस की प्राप्ति होती है, जिससे शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। आलू का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम और मैग्नीशियम की कमी पूरी होती है। इसके चलते ब्लड प्रेशर नियत्रिंत रहता है और शरीर में स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

हेल्दी ब्रोकली कबाब (Healthy broccoli kabab)

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए (Broccoli kabab banane ke liye chahiye)

ब्रोकली 250 ग्राम
उबले आलू 1 बाउल
कटा हुआ प्याज 1 कटोरी
लाल मिर्च 1/2 चम्मच
बेसन 2 चम्मच
पनीर 1/2 कटोरी
अदरक 1चम्मच
जीरा 1 चम्मच
सौंफ 1/2 चम्मच
गरम मसाला 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार

हेल्दी ब्रोकली कबाब बनाने के लिए स्टेप्स (Broccoli kabab kaise karein tayaar)

  1. सबसे पहले ब्रोकली को धोकर स्टम कर लें और फिर ठंडा होने के बाद उसे छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लैंडर में डालें और बारीक पीस लें।
  2. इसके बाद एक बाउल में ब्रॉकली निकालने के बाद उसमें कटा हुआ प्याज, अदरक और पनीर को ग्रेट करके मिला दें और मिश्रण तैयार करे।
  3. अब मिश्रण में उबले हुए आलू, बेसन, हरी मिर्च, गरम मसाला, सौंफ, जीरा, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं और एक डो तैयार कर लें।
  4. अब इससे छोटी छोटी बॉल्स बना लें और उन्हें फैलाकर कबाब का आकार दें और कबाब के दोनों ओर तिल लगाएं।
  5. तवे पर एक से दो चम्मच घी डालकर उसे गर्म होने दें और फिर कबाब को शैलो फ्राई कर लें। ब्रोकली कबाब को धनिए और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें-  हेल्दी है, पर इन लोगों को नहीं खानी चाहिए ब्रोकली, एक्सपर्ट से जानिए इसकी वजह

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख