पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

आपकी मम्मी के लिए भी फायदेमंद है हर रोज़ अंडे खाना, यहां जानिए ब्रेन हेल्थ के लिए इसके फायदे

हाल ही में की गई एक रिसर्च में पता चला है कि अंडे खाने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है। अंडे में मौजूद पोषक तत्व उम्र के साथ होने वाली मस्तिष्क की गिरावट को भी कम करते हैं।
Published On: 15 Oct 2024, 11:38 am IST
मानसिक स्वास्थ्य के लिए अड्डे के फायदे | चित्र- अडोबीस्टाॅक

अंदर क्या है

  • अंडे और ब्रेन हेल्थ के बारे में क्या है यह नई खोज
  • अन्डे और ब्रेन हेल्थ मे संबंध |
  • अंडे और ब्रेन हेल्थ के बारे में क्या है यह नई खोज
  • आपको एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए?
  • ज्यादा अंडे खाने के स्वास्थ्य जोखिम

मानसिक क्षमता का कम होना उम्र बढ़ने का एक सामान्य लक्षण है। यह अधिकांश लोगों के साथ होता है। चाहे वह कमजोर याददाश्त हो या ब्रेन फॉग। ये उम्र बढ़ने का असर है। हालांकि, एक नई स्टडी में पता चला है कि अंडे खाने से आपका दिमाग तेज हो सकता है। यह स्टडी बताती है कि अंडे बुजुर्ग महिलाओं में मानसिक क्षमता को बढाने में मदद कर सकते हैं। यह हमारी इमोशनल मेमोरी और दिमाग के काम, जैसे सेल्फ कंट्रोल, फ्लैक्सेबिलिटी और कौशल के इस्तेमाल, में सुधार कर सकता है। अगर आप भी नाश्ते में अंडे खाना पसंद करते हैं, तो चलिए जान लेते हैं ब्रेन (Egg benefits for brain) को होने वाले इसके लाभ।

अंडे और ब्रेन हेल्थ के बारे में क्या है यह नई खोज (Research on Egg benefits for brain)

हालिया स्टडी के अनुसार, अंडे का सेवन मानसिक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ‘न्यूट्रिएंट्स’ में प्रकाशित हुई इस स्टडी में कहा गया है कि अंडे खाने से दिमाग तेज हो सकता है। इतना ही नहीं, अगर बुजुर्ग महिलाओं के आहार में अंडे शामिल किए जाएं, तो ये सोचने की क्षमता में भी सुधार कर सकते हैं।

ब्रेन हेल्थ के लिए अण्डे के फायदे | चित्र- अडोबीस्टाॅक

कैसे किया गया शोध

इस स्टडी में 890 एडल्ट्स का समूह शामिल था, जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक थी। इनमें 357 पुरुष और 533 महिलाएं थीं। उनसे 1988-1991 के बीच अंडे खाने के बारे में प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा, उनके दिमाग की क्षमता की जांच दो बार की गई। जिसमें भाषा, ध्यान, याददाश्त, सोचने की क्षमता और नई परिस्थितियों में ढलना शामिल था।

इन दोनों विज़िट के बीच चार से पांच वर्षों का अंतर था। यह देखा गया कि पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में अधिक अंडे खाए। पुरुष हफ्ते में दो से चार बार, या उससे अधिक भी अंडे खाते थे। जबकि महिलाएं या तो अंडे नहीं खाती थीं या महीने में एक से तीन अंडे खाती थीं। इसके अलावा, 14 प्रतिशत पुरुषों और 16.5 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कभी अंडे नहीं खाए। जबकि 7.0 प्रतिशत पुरुषों और 3.8 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वे हफ्ते में पांच बार से अधिक अंडे खाते हैं।

स्टडी में पता चला कि अंडे का सेवन महिलाओं में बुद्धिमत्ता में गिरावट से जुड़ा था। यह देखा गया कि अंडे का सेवन महिलाओं में इमोशनल मेमोरी को बेहतर बनाता है, उन में रेशनल थिंकिंग का अभाव था। इस गिरावट में 0.1 प्रतिशत की कमी आई। स्टडी में यह दावा किया गया कि अंडे के सेवन के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। इसलिए, स्टडी में रेकेमेंड किया गया है कि अंडे खाने से आपका मस्तिष्क तेज होता है।

जानिए क्या हैं अंडे खाने के फायदे (Egg benefits for brain in old age)

अंडे प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं, जो आपकी रोज़ की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। प्रोटीन के अलावा, अंडे के कई और लाभ हैं। ये दिमाग के विकास में मदद करते हैं और ध्यान केंद्रित करने में सहायता करते हैं। अंडे खाने से दिमाग तेज होता है।

इसके साथ ही, ये दिल की बीमारियों का जोखिम कम कर सकते हैं और हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकते हैं। अंडों में ल्यूटिन और ज़ियक्सैन्थिन होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद हैं। वजन घटाने के लिए भी अंडे खाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: ऑमलेट के साथ खतरनाक हो सकता है चाय-काॅफी पीना, यहां जानिए अपने पसंदीदा ब्रेकफास्ट के बारे में 5 जरूरी तथ्य

ऐक दिन मे कितने अण्डे खा सकते हैं । चित्र- अडोबी स्टॉक

आपको एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए?

दिन में एक या दो अंडे खाना सुरक्षित है, जो कि हफ्ते में लगभग सात अंडे बनता है। हालांकि, इन्हें संतुलित आहार के साथ खाना चाहिए। अंडों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है; एक अंडे में 200 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, इसलिए इन्हें खाते समय इस बात को ध्यान रखना जरूरी है। एसे में, आप अंडे की सफेदी खा सकते हैं, जिनमें हाई प्रोटीन होता है और फैट नहीं होता।

वहीं, अंडे के पीले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल और फैट अधिक होता है। इस बात का ध्यान रखें कि अंडे की सफेदी पूरे अंडे खाने के मुकाबले उतनी सेहतमंद नहीं होती।

क्या रोज खाने चाहिए अंडे?

जी हां, अंडे हर दिन खाए जा सकते हैं, बशर्ते कि उन्हें संतुलित मात्रा में खाया जाए। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल या हार्ट प्रॉब्लम नहीं है, तो अंडों का रोजाना सेवन आपके लिए सुरक्षित है।

ज्यादा अंडे खाने के स्वास्थ्य जोखिम (Side effects of eating too much eggs)

हालांकि ऊपर दी गई स्टडी में अंडे खाने की सलाह दी गई है। ताकि आपका दिमाग तेज रहे और इसके बाकी फायदे भी हैं। मगर ज्यादा अंडे खाने के कुछ स्वास्थ्य जोखिम भी हैं। अंडे खाने का एक बड़ा साइड इफेक्ट पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जो गट हेल्थ को इरिटेट कर सकती हैं।

आंतों में होने वाली समस्याएं, जैसे पेट में दर्द, गैस, और अचानक दस्त या कब्ज के लक्षण महसूस हो सकते हैं। अंडे खाने का एक और नुकसान यह है कि यह फूड एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है। खासतौर से बढ़ती उम्र में इन समस्याओं का जोखिम ज्यादा रहता है।

यह भी पढ़ें: Egg benefits for brain : अंडे खाना बढ़ती उम्र में भी है फायदेमंद, ब्रेन और आंखों को रखता है हेल्दी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख