पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

पौष्टिक और संतुलित आहार के लिए क्विनोआ ओट्स डोसा को करें मील में शामिल, जानें इसे तैयार करने की विधि

हेल्दी रेसिपीज़ में शुमार क्विनोआ ओट्स डोसा स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर को प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा में प्राप्ति होती है। जानते हैं क्विनोआ ओट्स डोसा की रेसिपी और फायदे भी
Published On: 9 Jun 2024, 10:00 am IST
फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर क्विनोआ ओट्स डोसा स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर है। चित्र : शटरस्टॉक
Preparation Time 30 mins
Cook Time 30 mins
Total Time 60 mins
Serves 4

गर्मी के मौसम में बार बार प्यास लगने से एपिटाइट लो होने लगता है। ऐसे में अक्सर लोग पौष्टिक और हल्के भोजन के विकल्पों को खोजने लगते हैं। हेल्दी रेसिपीज़ में शुमार क्विनोआ ओट्स डोसा स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर को प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा में प्राप्ति होती है, जिससे शरीर दिनभर एक्टिव रहता है। जानते हैं क्विनोआ ओट्स डोसा की रेसिपी और इससे मिलने वाले फायदे भी।

फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर क्विनोआ ओट्स डोसा स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर है। इसे खाने से न केवल वेटलॉस में मदद मिलती है बल्कि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा में प्राप्ति होती है। इसे खाने से डाइजेशन इंप्रूव होता है और हड्डियों का भी मज़बूती मिलती है। गर्मी के मौसम में कुछ हल्का, ज़ायकेदार और पौष्टिक भोजन खाने के लिए क्विनोआ ओट्स डोसा एक बेहतरीन विकल्प हैं।

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर क्विनोआ को वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकती हैं। चित्र शटरस्टॉक।

जानें क्विनोआ ओट्स डोसा में इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रीडिएंटस के फायदे

1. क्विनोआ है ग्लूटन फ्री खाद्य पदार्थ

फाइबर से भरपूर क्विनोआ ग्लूटन फ्री खाद्य पदार्थ है। इसे खाने से शरीर में ग्लूकोज़ का स्तर नियंत्रित बना रहता है। इसके अलावा शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल में रखता है। वेटलॉस में भी क्विनोआ बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसे खाने से एपिटाइट को मैनेज करने में मदद मिलती है।

2. ओट्स मेटाबॉलिज्म को करे बूस्ट

हेल्दी नाश्ते के लिए अधिकतर लोग ओट्स को विकल्प के रूप में चुनते है। इसमें पाए जाने वाले अमीनो एसिड, फाइबर और प्रोटीन इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू को बढ़ा देते हैं। ओट्स में बीटा ग्लूकन की मात्रा भी पाई जाती है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में पाचनतंत्र को मज़बूत बनाए रखने के लिए ओट्स का सेवन अवश्य करे। इससे ब्लोटिंग, अपच और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

ओट्स में पाए जाने वाले अमीनो एसिड, फाइबर और प्रोटीन इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू को बढ़ा देते हैं।। चित्र- अडॉबीस्टॉक

3. मसूर दाल से हड्डियों को मिलेगी मज़बूती

मसूर दाल का सेवन करने से शरीर को अमीनो एसिड, प्रोटीन और विटामिन बी 1 की प्राप्ति होती है। इससे हड्डियों को मज़बूती मिलती है। साथ ही शरीर में एनर्जी का लेवल बना रहता है। मसूर दाल को खाने से शरीर में ग्लूकोज़ के नियमित बनाए रखने में मदद मिलती है।

4. चना दाल करे बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित

आहार में चना दाल को शामिल करने से शरीर को प्रोटीन की प्राप्ति होती है। इससे हृदय संबधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित बना रहता है। इसे खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है।

जो महिलाएं डोसा खाने का शौक रखती हैं वो क्विनोआ ओट्स डोसा बना सकती हैं। चित्र: शटरस्टॉक

क्विनोआ ओट्स डोसा

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

क्विनोआ 1 कप
चना दाल 1/4 कप
उड़द दाल 1/2 कप
ओट्स 1/2 कप
मसूर दाल 1/2 कप
मेथीदाना 1 छोटा चम्मच
अदरक 1 इंच
हरी मिर्च 1 से 2
धनिया पत्ती 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार

क्विनोआ ओट्स डोसा बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए एक बर्तन में क्विनोआ, ओट्स, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल और चना दाल को मिला लें।

अब बर्तन में पानी डालकर सभी चीजों को एक साथ भिगोकर रख दें। 3 से 4 घंटे तक भीगने के बाद पानी से अलग कर लें।

सभी भीगी हुई दालों को एक साथ ब्लैण्डर में डालें और साथ में हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नमक और पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें।

इस पेस्ट को एक बर्तने में निकालकर तवे पर फैला लें। हल्का घी लगाकर इसे पकाएं और फिर नारियल की चटनी व सांबर के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें- Lotus Stem: इन 4 तरह से अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकती हैं कमल ककड़ी, जानें इसके कुछ खास फायदे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख