पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

रॉकेट साइंस नहीं है इम्‍युनिटी बढ़ाना, बस दूध में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें और फर्क देखें

आप स्‍वस्‍थ हैं तो किसी भी बीमारी का मुकाबला बेहतर तरीके से कर पाएंगी। शुक्र है कि हमारी रसोई में मौजूद कुछ खास चीजें इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।
Updated On: 17 Oct 2023, 10:18 am IST
केसर वाला दूध है त्वचा के लिए बेमिसाल। चित्र- शटरस्टॉक

कोरोनाकाल में आपने हर किसी से सुना होगा कि अपनी इम्युनिटी बढ़ाना कितना ज़रूरी है। ये इम्युनिटी एक दिन में विकसित नहीं होती है, इसके लिए आपको लागतार प्रयास करने की ज़रुरत है। आपने सुना ही होगा कि दूध एक संपूर्ण आहार है, इसलिए हर मां अपने बच्चे को दूध पीने के लिए बाध्य करती है। साथ ही, कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें दूध पीना पसंद नहीं होता है। परंतु कोरोना को देखते हुए हमें इस आदत को बनाए रखना होगा।

दूध की शक्ति बढ़ाने के लिए और इसके फायदों को दोगुना करने लिए आपको इसमें कुछ चीजें इसके मिलाना चाहिए। ये सभी सामग्रियां आपकी रसोई में आसान से मिल सकती हैं जो आपको बीमारियों से लड़ने में मदद करेंगी।

तो, आइये जानते हैं दूध के साथ किन चीजों का सेवन करना चाहिए:

1 शहद और दूध

सिर्फ दूध पीने के बजाय अगर आप अपने दूध में शहद मिलाकर पीती हैं, तो उसके फायदे और ज्यादा बढ़ जाते हैं। शहद वाले दूध में प्रोटीन और ऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे मसल्स को मजबूती मिलती है। दूध में शहद मिलाकर पीने से तनाव दूर होता और रात को बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है और कब्ज़ जैसी समस्याएं नहीं आती हैं।

दूध के साथ मिलाएं शहद और बढाएं अपनी इम्युनिटी। चित्र- शटरस्टॉक।

2 दूध और गुड़

दूध के साथ गुड़ मिलाकर पीने से पेट की समस्याएं दूर रहती हैं। गुड़ शरीर में मेटाबॉल्जिम बढ़ाता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा कर ह्रदय स्वास्थ्य में वृद्धि करता है। आप चाहें तो दूध के साथ चीनी के बजाय आधा चमाच गुड़ पाउडर मिलाकर पी सकती हैं।

ये बहुत अच्छे डिटॉक्स टॉनिक के रूप में काम करता है, और शरीर से सारी अशुद्धियों को बाहर निकालता है, जिससे आप हमेशा स्वस्थ रह सकती हैं।

3 दूध और अंडा

कच्चे अंडे मे भरपूर मात्रा मे विटामिन B12 पाया जाता है, जो कि हमारे मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से ये एक अच्छे ब्रेन टॉनिक के रूप में कार्य करता है। दूध और अंडे दोनों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो आपको मजबूती प्रदान कर बीमारियों से लड़ने में भी मदद करेगी।

हल्दी वाला दूध के चमत्कारी फायदों के बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। चित्र-शटरस्टॉक।

4 दूध और घी

यदि आप हमेशा थकान महसूस करती हैं तो आपको दूध के साथ एक चम्मच देसी घी ज़रूर लेना चाहिए। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाकर स्टैमिना प्रदान करता है। दूध और घी दोनों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है। जो मांसपेशियों और हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। रोज़ सुबह या रात को इसका सेवन करने से, सभी समस्याएं दूर रहती हैं।

5 दूध और हल्दी

कोरोनाकाल में हल्दी दूध पीने से आपकी इम्युनिटी बढ़ सकती है। यह एक एंटी-माइक्रोबायल है, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन और वायरल इंफेक्शन के साथ लड़ता है। ये दूध सांस संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसे पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है जिसकी वजह से लंग कंजेशन और साइनस जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है। ये अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें : पोस्ट कोविड – 19 केयर : सही आहार और व्यायाम के साथ करें अपने रिकवरी रेट में वृद्धि

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख