Raw Mango Recipes : मुंह में पानी ले आएंगी कच्चे आम की ये 5 रेसिपीज, आज ही से करें आहार में शामिल
गर्मी शुरू होते ही लोग बेसब्री से आम का इंतजार करते हैं आम को फलों का राजा कहा जाता है, और इसका स्वाद और इसके पोषण मूल्य इसे सर्वश्रेष्ठ बना देते हैं। आम की खासियत यह है कि आप उसे कच्चा और पका हुआ दोनों रूप से खा सकती हैं। कच्चे आम (raw mango) का स्वाद खट्टा और चटपटा होता है वही पके हुए आम में मिठास होता है। दोनों बेहद स्वादिष्ट एवं पौष्टिक हैं। आज हम बात करेंगे कच्चे आम की, क्योंकि इस मौसम आम के बगीचों में कच्चे आमों की बौछार लगी होती है।
कच्चे आम को डाइट में शामिल करने के कई हेल्दी तरीके हैं, जिनके माध्यम से आप इसके स्वाद का लुफ्त उठाने के साथ ही अपनी सेहत को इसके फायदे प्रदान कर सकती हैं। तो फिर आइए जानते हैं, इन्हें डाइट में शामिल करने के हेल्दी तरीके (raw mango recipes)।
पहले जानिए कच्चे आम के क्या फायदे हैं (raw mango benefits)
कच्चे आम का सेवन सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो व्यक्ति के हार्मोनल सिस्टम को बेहतर बनाती है। कच्चा आम सोडियम क्लोराइड के भंडार है, जो डिहाईड्रेशन को रोकता है। इसके अलावा कब्ज, सूजन, अपच और दस्त में कारगर होता है। कच्चा आम लीवर को साफ करता है और पित्त अम्ल के स्राव को बढ़ावा देता है (raw mango recipes)।
इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की गुणवत्ता पाई जाती है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। कच्चे आम में नियासिन होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। जब आपका कोलेस्ट्रॉल संतुलित होता है, तो डायबिटीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। कच्ची कैरी त्वचा और बालों के लिए भी अच्छी होती है। कच्चे आम के और भी कई फायदे हैं जिन्हें आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर प्राप्त कर सकती हैं।
जानिए डाइट में कच्चा आम शामिल करने के कुछ हेल्दी तरीके (raw mango recipes)
1. आम का सलाद
अगर आप मैंगो लवर हैं, तो इस मौसम अपनी सलाद में कच्चा आम जरूर शामिल करें। क्योंकि यह आपके सलाद को एक चटपटा खट्टा स्वाद देता है, साथ ही साथ आपकी बॉडी को कई फायदे प्रदान करता है।
इस तरह तैयार करें
- कच्चे आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और पुदीना की पत्तियां ऐड करें।
- साथ ही साथ इसमें थोड़ी सी काली मिर्च और काला नमक डालकर सभी को आपस में मिला लें।
- आपका चटपटा सलाद बनकर तैयार है, इसे अपनी नियमित डाइट के साथ एंजॉय करें।
2. आम पन्ना
आम पन्ना गर्मी का एक बेहद प्रसिद्ध ड्रिंक है, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि आपकी बॉडी को हीट स्ट्रोक से बचाता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है, जिससे आपको तरोताजा महसूस करने में मदद मिलती है।
इस तरह तैयार करें ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक
- सबसे पहले कच्चे आम को प्रेशर कुकर में डालकर दो सिटी आने तक पकाएं।
- पके हुए आम को निकालें, और इसका छिलका उतार कर इसका गूदा निकाल लें।
- अब गूदे को मिक्सर ग्राइंडर में डालें।
- इधर एक पैन में जरा शॉप काली मिर्च को रोस्ट कर ले और इन्हें ठंडा होने पर मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें।
- अच्छी तरह से ग्रैंड करें, और इन्हें एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
- फिर बर्तन में बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी डालें, साथ में नमक और पुदीने की पत्तियां डालकर अच्छी तरह से मिला लें और इसे इंजॉय करें।
3. कच्चे कच्चे आम की चटनी
कच्चे आम की चटनी एक ट्रेडिशनल डिश है, जिसे सालों से लोग गर्मी के मौसम में बनाते आ रहे हैं। यह बेहद स्वादिष्ट एवं पौष्टिक डिश है, जो आपके खाने के स्वाद में चार चांद जोड़ देती है।
इस तरह तैयार करें आम की चटनी
- कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर एक ग्रेडिंग जार में इन्हें डालें, ऊपर से हरी मिर्च, पुदीना और धनिया की पत्तियां थोड़ा सा चीनी डालकर इन्हें अच्छी तरह पीस लें।
- आवश्यकता अनुसार पानी ऐड करें और सही कंसिस्टेंसी आने दें।
- अब अपनी आम की चटनी में स्वाद अनुसार नमक डालें और इसे एंजॉय करें।
4. आम का आचार
आम का अचार प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जो आपके पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। अचार के रूप में आप कच्चे आम को लंबे समय तक प्रिजर्व करके रख सकती हैं। जिससे आप आम का सीजन खत्म होने के बाद भी एंजॉय कर सकती हैं।
इस तरह तैयार करें आम का आचार
- कच्चे आम को बिना छिले छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इसे एक कंटेनर में डालें साथ में नमक, हल्दी और सरसों का तेल डालें।
- सौंफ, सरसों और मिर्च पाउडर को भूनें, और इन्हें पीसकर पावडर बना लें।
- अब तैयार किए गए पाउडर को अचार में डाल दें और सभी को मिलाएं।
- अपने आचार को 15 दिनों के लिए धूप में रखें और आवश्यकता अनुसार कंटेनर को हिलाती रहें।
- इस प्रकार आपका आम फॉर्मेट होकर अचार का रूप ले लेता है, और आप इसे साइड डिश के तौर पर इंजॉय कर सकती हैं।
5. कच्चे आम का रायता
कच्चे आम का रायता बेहद स्वादिष्ट होता है, साथ ही साथ आपके पाचन क्रिया के लिए बेहद फायदेमंद है। बहुत से लोग इसे कंफर्ट फूड मानते हैं। कच्चे आम को रोटी, पराठा, चावल यहां तक की इन्हें ऐसे भी खाया जा सकता है।
आइए जानते हैं कच्चे आम का रायता बनाने की विधि
- सबसे पहले कच्चे आम को बारीक बारीक कस लें।
- अब इन्हें दही में मिक्स करें आवश्यकता अनुसार नमक ऐड करें।
- साथ में भुना हुआ जीरा पाउडर और पुदीने की बारीक कटी पत्तियां ऐड करके, सभी को आपस में एक साथ मिक्स कर लें।
- इसके ऊपर अनार दाने से गार्निश करें और इसे एंजॉय करें।
यह भी पढ़ें : Wall Pilates for weight loss : दीवार के साथ लगकर करें ये 15 एक्सरसाइज, वेट लॉस के साथ पेल्विक मसल्स भी होंगी मजबूत
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।