पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Rava Recipes : इन 5 स्वादिष्ट तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करें सूजी और खाते-खाते घटाएं वजन

यदि आप वेट लॉस पर हैं या आपको हृदय संबंधी समस्या है चाहे आपको डायबिटीज है, आप भी सूजी के व्यंजनों को मॉडरेशन में ले सकते हैं। सूजी से बनाएं ये 5 स्वदिष्ट और पौष्टिक व्यंजन।
Published On: 21 Aug 2024, 05:47 pm IST
सूजी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से वज़न संतुलित बना रहता है। चित्र शटरस्टॉक

सूजी बेहद पौष्टिक होती है और आप इसे कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि सूजी का इस्तेमाल केवल हलवा बनाने में किया जाता है, परंतु यह पूरी तरह से गलत है। सूजी को कई व्यंजनों में मुख्य सामग्री के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि यह हेल्दी है, इसे सभी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि आप वेट लॉस पर हैं या आपको हृदय संबंधी समस्या है चाहे आपको डायबिटीज है, आप भी इसे मॉडरेशन में ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, सूजी को डाइट में शामिल करने के कुछ हेल्दी और टेस्टी तरीके (rava recipes to lose weight)।

जानें सूजी के फायदे

सूजी में कैलोरी की बेहद कम मात्रा मौजूद होती है। इसके साथ ही यह आयरन और मैग्नीशियम का एक बेहतरीन स्रोत है। इसका सेवन रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन और हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है। इतना ही नहीं इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम होता है, इस प्रकार यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकती है। वहीं इसमें मौजूद फाइबर इसे पाचन संबंधी समस्याओं में बेहद कारगर बनाते हैं।

यहां जानें सूजी को डाइट में शामिल करने के कुछ हेल्दी तरीके (rava recipes to lose weight)

1. सूजी की कुकीज

सूजी कुकीज में एक बेहतरीन क्रंच जोड़ती है, साथ ही साथ मैदे की कुकीज से कहीं ज्यादा पौष्टिक होती है। आप इसे आसानी से घर पर भी तैयार कर सकती हैं। सूजी में चौको चिप्स, और सिट्रस जेस्ट के साथ ही बेकिंग सोडा या ईनो डालने के बाद आप इसमें अपने स्वाद अनुसार अन्य सामग्री ऐड कर सकती हैं। सभी सामग्रियों को आपस में मिलाकर एक डो तैयार करें और डो को कुकीज का आकर दें और इसे बेक करें।

जानें सूजी को डाइट में शामिल करने के कुछ हेल्दी तरीके. चित्र : अडॉबीस्टॉक

2. सूजी के पैनकेक्स

यदि आपका बच्चा छोटा है या आपका मन कुछ हेल्दी और इंटरेस्टिंग खाने का हो रहा है, तो आप घर पर कुछ मिनटों में ही सूजी के पैनकेक तैयार कर सकती हैं। सूजी में आवश्यक अन्य सभी हेल्दी सामग्रियों को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद छोटे-छोटे पैन केक तैयार करें और इस सर्वे करें। यह बच्चों को भी बेहद पसंद आएंगे।

यह भी पढ़ें : सावन के आखिरी सोमवार में बनाएं कुट्टू के व्यंजन, एक आहार विशेषज्ञ बता रही हैं इसके फायदे

3. नाश्ते में तैयार करें उपमा

आप अपने दिन की शुरुआत सूजी उपमा के साथ कर सकती हैं। उपमा कंफर्ट फूड है और आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है। जिससे कि पूरे दिन अनचाही क्रिविंग्स से बचा जा सकता है। सूजी को अपनी पसंदीदा सब्जी और मूंगफली के दानों के साथ रोस्ट कर लें और इसमें कुछ मसाले ऐड करें। अब इसे पानी के साथ अच्छी तरह से पकाएं और ग्राम गर्म सर्व करें।

4. इडली और डोसा तैयार करें

सूजी से इडली और डोसा तैयार करना बहुत आसान है। आप इंस्टेंट डोसा इडली तैयार कर सकती हैं। सूजी में दही और ईनो डालें, साथ ही इसमें अपनी पसंदीदा सब्जी मिलाएं। अब राई एवं कड़ी पत्ते से छौंका लगाएं। फिर इस बैटर से अपनी पसंदीदा इडली और डोसा तैयार करें। इसे अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें। यह आपके साथ साथ आपके बच्चों को भी बेहद पसंद आयेगी।

ढोकले को आप सुबह के नाश्ते में खा सकते है। चित्र- अडोबी स्टॉक

5. सूजी ढोकला

सूजी ढोकला स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक होता है। यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो यह एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट विकल्प साबित हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए आपको सूजी में दही मिलना है, और इसमें बेकिंग सोडा या ईनो मिला लें। अब बैटर को कुछ देर रख दें। फिर ढोकला तैयार करें और ढोकले में हरी मिर्च, राई और कड़ी पत्ते का छौंका लगाएं। साथ ही साथ हरी धनिया से गार्निश करें।

यह भी पढ़ें : एसिड रिफ्लक्स और पेट फूलने से राहत दिला सकती हैं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स, नहीं आएंगी खट्टी डकारें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख