कब्ज से परेशान हैं, तो अपनी सुबह की शुरुआत करें इस चीकू मिल्कशेक रेसिपी के साथ
चीकू के बारे में सोच कर ही मुंह में पानी आने लगता है। यह एक ऐसा फल है जिसको छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक काफी पसंद करते हैं। यह सभी के लिए एक परफेक्ट फ्रूट है, क्योंकि यह सभी की जरूरत के अनुसार पोषक तत्व प्रदान करता है। आपने अक्सर चीकू को साधारण तरीके से ही खाया होगा। हालांकि अब गर्मियां आ रहीं हैं और गर्मी में ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में हम आपके लिए चीकू मिल्क शेक (Chiku milkshake recipe) की एक स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं।
यह रेसिपी अक्सर गर्मियों में मेरी मम्मी बनाती हैं। यह मिल्क शेक की रेसिपी बहुत खास होने वाली है क्योंकि यह स्वादिष्ट के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आपको चीकू की खासियत के बारे में नहीं पता है, तो चलिए पहले चीकू के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जान लेते हैं।
जानिए क्यों खास है चीकू ?
चीकू को सबसे पौष्टिक फल की श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि यह कैलोरी में कम और फाइबर में ज्यादा है। बहुत से लोगों को अपने आहार के माध्यम से फाइबर पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से उन्हें पाचन संबंधित समस्याएं, दिल से जुड़ी बीमारियां और बहुत से नकारात्मक प्रभाव अपने शरीर में देखने मिलते हैं।
ऐसे में चीकू को फाइबर की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा फल माना गया है। वहीं एनसीबीआई की एक रिपोर्ट बताती है कि चीकू विटामिन सी का भी एक अच्छा स्रोत है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाने में मदद करता है।
यहां है चीकू का पोषण मूल्य
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर के डाटा के अनुसार 170 ग्राम चीकू में करीब :
- कैलोरी: 141
- पैंटोथेनिक एसिड (बी5): डीवी का 9%
- आयरन: DV का 8%
- पोटेशियम: डीवी का 7%
- कार्ब्स: 34 ग्राम
- प्रोटीन: 0.7 ग्राम
- वसा: 1.8 ग्राम
- फाइबर: 9 ग्राम
- विटामिन सी: डीवी का 28% (DV)
- फोलेट: डीवी का 6%
- कॉपर: डीवी का 16%
- मैग्नीशियम: DV का 5% होता है।
अब जानिए चीकू के सेवन से मिलने वाले फायदे
1.एंटी इन्फ्लेमेटरी एजेंट है चीकू
चीकू में मौजूद पॉली फेनोलिक यौगिक चीकू को एक एंटी इंफॉर्मेशन एजेंट बनाता है। आपकी सेहत के लिए चीकू का दैनिक सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह डाइजेस्टिव ट्रैक, इरिटेबल बॉवेल डिजीज और जठरशोथ जैसे रोगों की रोकथाम के माध्यम से पाचन तंत्र की स्थिति में सुधार करने में मदद करता है। यह किसी भी सूजन और दर्द को कम करके सूजन को भी कम करता है।
-
पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है चीकू
चीकू में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है और बेहतर पाचन स्वास्थ्य के लिए फाइबर का सेवन काफी अहम है। यदि आपको कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो चीकू का रोजाना सेवन आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। हालांकि यदि आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आपको रोजाना इसका सेवन करने से बचना चाहिए और अपने डाइटिशियन से सलाह लेनी चाहिए।
-
कैंसर में भी बचाव कर सकता है चीकू
चीकू में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है यह विभिन्न प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में प्रभावी है। इसके अलावा, विटामिन ए और बी शरीर की त्वचा की बनावट के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। विटामिन ए फेफड़ों और मुंह के कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
चलिए फटाफट बनाते हैं चीकू का यह टेस्टी मिल्कशेक
आपको इन सामग्रियों की होगी आवश्यकता (serving 1)
- मीडियम साइज के 3 पके हुए चीकू
- शहद स्वाद अनुसार
- ठंडा दूध कप 3
- डेढ़ चम्मच इलायची पाउडर
- मेवा ( वैकल्पिक)
नोट कीजिए विधि
- सबसे पहले सारे समान को एक जगह रख लें। और चीकू को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- यदि आपके पास ब्लेंडर है, तो आप इसको पीसने के लिए उसका उपयोग कर सकती हैं। अन्यथा मिक्सी के माध्यम से भी इसको आप बना सकती है।
- मिक्सी के जार में चीकू, शहद, दूध, इलाइची पाउडर शामिल करें और इसको पीस लें।
- अब एक मिल्कशेक गिलास में कुछ टुकड़े बर्फ़ के कूट कर डालें। उसमे शेक को सर्व करें और ऊपर से सजाने के लिए आप बदाम और चिराैंजी भी डाल सकती हैं।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।