पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

इस स्टडी के अनुसार पर्याप्त पानी पीना आपको हार्ट फेलियर के जोखिम से बचा सकता है

जब आप हाइड्रेट रहती हैं, तो आपके शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, ये आपके हार्ट को भी हेल्दी रखता है।
Published On: 27 Aug 2021, 07:22 pm IST
पानी आपके शरीर के लिए महत्वपूर्ण है, मगर क्या है इसे पीने का सही तरीका । चित्र: शटरस्टॉक

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है और यह हमें न जाने कितने लाभ देता है। अगर आप खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहती हैं, तो पानी पीजिए। अगर आप स्किन को निखारना चाहती हैं तो पानी पीजिए, अगर आप सिर दर्द से राहत पाना चाहती हैं तो भी पानी पीजिए। सिर्फ इतना ही नहीं, पानी पीना आपको हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम से भी बचा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहती है यह नई स्टडी। 

आपकी हार्ट हेल्थ और पानी

पानी पीने से आपका हार्ट फेलियर जैसे हृदय रोगों का रिस्क कम हो जाता है। स्टडीज द्वारा यह बात सामने आई है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपकी हृदय की सेहत बेहतर होती है।

यूएस नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट के द्वारा किए गए एक शोध में 15000 लोगों को शामिल किया गया। जिनकी उम्र अधेड़ से लेकर वृद्ध तक थी। इनको 25 सालों तक परखा गया। बाद में यह पाया गया कि जिनके खून में पानी की मात्रा कम व नमक की मात्रा अधिक पाई गई, वे हृदय रोगों के अधिक रिस्क में शामिल थे।

यह भी पाया गया कि इन लोगों के एक या दो दशक बाद हृदय जैसे मुख्य ऑर्गन ढंग से काम करना बंद कर देंगे।

पानी पीते रहना एक हेल्दी हेबिट है। चित्र: शटरस्टॉक

आपको पानी अधिक से अधिक पीना शुरू कर देना चाहिए

इस स्टडी के अनुसार अगर आप नॉर्मल मात्रा में भी सोडियम का सेवन करती हैं तो भी आपका हृदय रोग होने का खतरा बढ़ता है। इसलिए आपको पानी अधिक से अधिक पीना शुरू कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कोविड-19 के गंभीर लक्षणों से उबरने वालें लोगों में बेहतर हो सकता है एंटीबॉडीज का स्तर

आपको अपना लिक्विड इनटेक बढ़ा देना चाहिए। नमक का सेवन कम करना चाहिए। इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगी और आपको हृदय रोगों का जोखिम भी बहुत कम होगा। एक महिला को दिन में 6 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर आप पानी नहीं पी पाती हैं, तो हेल्दी ड्रिंक्स पिएं। जैसे दूध, बिना चीनी की चाय आदि।

केवल 60% महिलाएं ही अपनी दिन की पर्याप्त पानी की मात्रा को पूर्ण कर पाती हैं। शरीर में हाइड्रेशन को उसके ब्लड में पाए जाने वाले सोडियम के हिसाब से पता लगाया जा सकता है। 

जब आप पानी के बिना रहती हैं, तो आपके ब्लड में सीरम सोडियम कंसेंट्रेशन बढ़ जाती है। इस समय हमारा शरीर पानी का संरक्षण करना शुरू कर देता है। जिससे हृदय रोगों की समस्या उत्पन्न होना चालू हो जाती है।

हार्ट हेल्थ के लिए पानी पीते रहना जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक

जानिए हाइड्रेशन और हार्ट हेल्थ के बारे में कुछ जरूरी तथ्य  

  1. हर दिन आपका हाइड्रेशन लेवल और सोडियम इनटेक लेवल आपके सेवन करने के हिसाब से बदलता रहता है।
  2. हृदय का फेलियर तब होता है, जब हृदय काफी कमजोर या कठोर बन जाता है। यह एक गंभीर स्थिति होती है और समय के साथ अधिक गंभीर होती जाती है। 
  3. इसके लक्षण सांस फूलना और थकान होते हैं। जोकि आपके लाइफस्टाइल बदलावों के कारण नियंत्रित किए जा सकते हैं।
  4. आप हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर बढ़ती हैं और एक्सरसाइज भी नियमित रूप से करती हैं। तो भी आपका हृदयाघात का रिस्क कम हो सकता है।
  5. शरीर में सीरम सोडियम कंसेंट्रेशन अधिक पाई जाती है। तो इससे लेफ्ट वेंट्रिकुलर हाइपर ट्रॉफी का रिस्क भी अधिक बढ़ जाता है।
  6. अगर हाइड्रेशन बनाए रखती हैं तो हृदय फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकती हैं। इसलिए अपनी पानी पीने की आदत बना लें। अगर आपने अभी तक पानी नहीं पिया है तो अभी पानी पी कर आएं।

यह भी पढ़ें- बच्चों में गंभीर हो सकते हैं कोविड-19 के बाद के प्रभाव, जानिए क्यों बच्चों में बढ़ रही है सूजन

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं।

अगला लेख