पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

कोर मसल्‍स को मजबूत बनाने के लिए ट्राई करें मलाइका अरोड़ा की सुझायी ये योग मुद्रा

शेप में रहने के लिए ऐट लिंब सल्‍यूटेशन, मलाइका का नया मंत्र है। आइये जानते हैं आप इसे कैसे कर सकती हैं।
Published On: 22 Mar 2021, 04:54 pm IST
मलाइका इस बार कोर मसल्‍स के लिए एक योगासन बता रहीं हैं। चित्र: Insta/ Malaika

हर बार कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि यह आपको चार्ज रखता है और कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करता है। मलाइका अरोड़ा भी यही कर रही हैं, वे अपनी नई इंस्टा पोस्ट में योगासन कर रही हैं, जो एक केकवॉक की तरह लग सकता है। लेकिन यह बिल्कुल आसान नहीं है!

तो, यह मुद्रा क्या है? इसे एक पद अष्‍टांग नमस्‍कार उर्फ ​ऐट लिंब सल्यूटेशन या कैटरपिलर पोज़ कहा जाता है। हां, ये नमस्ते कहने का एक और तरीका है, लेकिन योग के ट्विस्ट के साथ।

जब आप इस मुद्रा को करती हैं, तो यह मूल रूप से, आपकी ठोड़ी से लेकर पंजों तक आपके शरीर के लगभग सभी अंगों का इस्तेमाल करती है। यकीनन यह आपके शरीर को टोन करने के लिए नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने का एक शानदार तरीका है।

जानिए मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा पोस्ट में क्या लिखा है

हम जानते हैं कि मलाइका को योग से प्यार है और इसकी झलक उनके इंस्‍टा पोस्‍ट में मिल ही जाती है।

वे कहती हैं कि : “इस सप्ताह की मुद्रा एक पद अष्टांग नमस्कार है। यह आपकी कोर ताकत में सुधार करते हुए शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह आपको मजबूत मांसपेशियां पाने में मदद करता है और शरीर में जागरूकता बढ़ाता है।”

यहां सीखिए एक पद अष्टांग नमस्कार मुद्रा करने का सही तरीका

1. टेबलटॉप स्थिति से शुरू करें। अपने घुटनों को एक साथ रखें और अपने कंधों के नीचे कलाई।

2. सांस छोड़ें, अपनी कोहनी मोड़ें और अपनी छाती को अपनी हथेलियों और ठोड़ी के बीच फर्श पर रखें।

3. श्वास लें, जितना हो सके अपने बाएं पैर को फर्श से उठाएं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

4. अपने दाहिने घुटने को मोड़ें और अपने बाएं पैर को सहारा देते हुए अपने दाहिने पैर को अपने बाएं घुटने के नीचे रखें।

5. 10-15 सेकंड के लिए होल्ड करें और दूसरे पैर से दोहराएं।

आपको यह पोज़ क्यों ट्राई करना चाहिए

योग में प्रणाम का बहुत बड़ा महत्व है। इसके अलावा, वे आपके शरीर को रिलैक्स करने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि वे यह सुनिश्चित करते हैं कि हर मांसपेशी की कसरत होती रहनी चाहिए।

ये आसन आपकी मसल्‍स को मजबूत बनाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

ऐट लिंब सल्यूटेशन करने के लाभ:

1. यह आपके कोर को कसने में मदद करता है और इसे मजबूत भी बनाता है।

2. यदि आपके शरीर में जकड़न है, तो आपको लचीलेपन को बढ़ाने के लिए इस मुद्रा को करना चाहिए।

3. यह मोशन की सीमा को बढ़ाने में भी मदद करता है।

4. यह आपकी बाहों और कंधों को मजबूत करने में मदद करता है।

5. हम शायद ही अपने पैर की उंगलियों पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक पद अष्टांग नमस्कार करने से आपकी, पैर की उंगलियों में खिंचाव में मदद मिलेगी।

6. यह आपके कूल्हे की मांसपेशियों को पूरी तरह से लचीला बनाता है।

7. इसमें आपके क्वाडस और हैमस्ट्रिंग भी एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

8. इस मुद्रा में अपनी बाहों की मुद्रा देखें। आप देखेंगे कि आपके ट्रैप्स और रॉम बॉइड अधिकतम सीमा तक खुल रहे हैं।

ये पोज़ आपको एक टोंड बैक और स्पाइन देने में मदद करेगा।

तो, लेडीज इस पोज़ को ज़रूर ट्राई करें, लेकिन अगर आपको इस योग मुद्रा को करने से कहीं भी दर्द महसूस हो रहा है तो इसे तुरंत छोड़ दें।

यह भी पढ़ें – पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कारगर हैं ये 3 योगासन, जानिए इन्हें कैसे करना है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख