पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Bedtime Yoga Poses : आपको रिलैक्स कर गहरी नींद लाने में मदद करते हैं ये 4 योगासन, इस तरह करें अभ्यास

जिस तरह एक अच्छा वर्कआउट आपको पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक रखता है, उसी तरह रात को सोने से पहले बिस्तर पर किए जाने वाले कुछ योगा पोज़ आपको रिलैक्स कर अच्छी नींद दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
Published On: 21 Nov 2023, 08:30 pm IST
मेडिकली रिव्यूड
सभी चित्र देखे
स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल मैनेज करने व तन और मन को हेल्दी रखने के लिए योगाभ्यास ज़रूरी है। चित्र : अडोबी स्टॉक

कई समस्याओं के कारण हमें नींद नहीं आती है। रात में गहरी नींद नहीं आने के कारण हमें दिन भर काम करने में मन नहीं लगता है। कभी जम्हाई आती है, तो कभी थकान जैसा महसूस होता है। कुलमिलाकर, मूड भी अपसेट रहता है। खुद को तरोताज़ा फील कराना चाहती हैं, तो 7-8 घंटे की गहरी नींद लेनी जरूरी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि बिछावन पर जाने से पहले कुछ योगासन करना चाहिए। इससे गहरी नींद (Bedtime yogasana) आती है।

क्यों जरूरी है सोने से पहले योग

आप प्रत्येक दिन डेस्क पर या फील्ड में समय बिता रही हैं, तो आपके शरीर का एक्टिव होना जरूरी है। हमारा शरीर अपनी गति से काम करता है। इसलिए अपने आप को कुछ खाली समय देना और निश्चित रूप से शरीर को आराम देना जरूरी है। यदि सोने से पहले कुछ योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं, तो आपको अच्छी नींद आ सकती है।

सोने से पहले स्ट्रेचिंग से न केवल आराम मिलता है, बल्कि मांसपेशियों को भी लचीला बनाता है। आराम मिलने से अच्छी नींद आती है।

यहां हैं बिस्तर पर किए जा सकने वाले 4 योगासन, जो आपको अच्छी नींद में मदद कर सकते हैं (Bedtime yogasana) 

1 स्लीपिंग स्वान (Sleeping Swan for sound sleep)

इस आसन का लक्ष्य गर्दन, कंधे, पीठ, कूल्हे और पैर होते हैं।

कैसे करें

सबसे पहले जमीन पर शरीर के सामने तकिया लगाकर बैठें। दाहिना घुटना मोड़ें। दाहिना पैर के तलवे को बायीं भीतरी जांघ के पास लायें।
बट को उठाएं और बाएं पैर को शरीर के पीछे हिस्से पर फैलाएं। केंद्र में रहते हुए धीरे से हिप्स से आगे की ओर झुकें। सिर को तकिये पर रखें।
बाजुओं को आगे की ओर फैलाएं, कोहनियां थोड़ी मुड़ी हुई हों।
8 से 10 गिनने तक सांसों को रोकें और फिर वापस ऊपर आ जाएं। इसे दूसरी तरफ भी दोहरायें।

कुछ योगासन गहरी नींद लाने में मदद करते हैं। चित्र ; अडोबी स्टॉक

2 स्टैंडिंग फॉरवर्ड फोल्ड (Standing forward fold for good sleep)  

यह पीठ और गर्दन को लक्ष्य करता है।

कैसे करें

पैरों को लगभग 6 इंच अलग करके खड़े रहें। आगे की ओर मोड़ने के लिए कूल्हों पर आगे की ओर झुकें। ज़मीन की ओर झुकें। आर्म को झुका लें। सिर के ऊपर विपरीत कोहनियों को पकड़ें।
सांस छोड़ें और सिर के शीर्ष से होते हुए नीचे की ओर झुकें।
15 सेकंड के लिए रुकें। फिर वापस सही मुद्रा में आयें। इसे दोहरायें।

3 पैर को दीवार के सहारे ऊपर ले जाना (Legs up the wall)

इस आसन का लक्ष्य ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग होता है।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

कैसे करें आसन

दीवार की ओर फेस करके बैठें। फेस को ऊपर उठाते हुए लेट जाएं।
बट को जितना संभव हो सके, दीवार के करीब ले जाएं। पैरों को उठाएं। पैरों के पिछले हिस्से को दीवार पर (Bedtime yoga asana) टिकाएं। पैर जमीन से लंबवत होना चाहिए।
आर्म को बगल में फैलाकर आराम करें।
15 सेकंड के लिए इसी अवस्था में रुकें। आराम कर दोबारा इस आसन को कर सकती हैं।

बट को जितना संभव हो सके, दीवार के करीब ले जाएं। पैरों को उठाएं। चित्र : अडोबी स्टॉक

4 बिफोर बेड ब्रिज (Before-Bed Bridge for sound sleep)

इसका लक्ष्य कूल्हे और पैरों को फोकस करना और उन्हें आराम देना है।

कैसे करें आसन

घुटनों को मोड़ लें। पैर को फर्श पर सपाट रखें।
आर्म्स बगल में फैली हुई हों। हथेलियां ऊपर करके लेटें।
कंधों को नीचे रखते हुए एब्स को शामिल करें। कूल्हों और पीठ को ऊपर उठाने के लिए एड़ियों पर दबाव डालें।
इससे कंधों से घुटनों तक एक डायग्नल रेखा (Bedtime yoga asana) बने।
8 से 10 गिनने तक सांसों को रोके रखें।

यह भी पढ़ें :-बैक फैट भी हो सकता है आपके कपड़ों के टाइट होने का कारण, इन 3 योगासनों के अभ्यास से करें इसे बर्न

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख