पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

नव वर्ष संकल्प 2022 : वेट लॉस है आपका लक्ष्य तो त्रिफला से कर लें दोस्ती

अगर आप लंबे समय से वजन घटाने का प्रयास कर रही हैं, तो इसमें त्रिफला आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेद की ये जादुई हर्ब्स आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
Published On: 31 Dec 2021, 08:00 am IST
आयुर्वेद के पास है आपके मोटापे का इजाल। चित्र : शटरस्टॉक

अगर आप भारतीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, तो आपको त्रिफला चूर्ण और आयुर्वेद दोनों के बारे में ही जानकारी होगी। कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान दुनिया भर ने आयुर्वेद (Ayurveda) की ओर रुख किया। आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज है, वहीं यह मोटापे को कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। त्रिफला ऐसी ही एक जादुई हर्ब है, जो वेट लॉस के लक्ष्य को पाने में आपकी मदद कर सकती है।  

चलिए जानते हैं क्या है त्रिफला?

पेट की समस्या के लिए आयुर्वेद में त्रिफला का प्रयोग सदियों से होता आ रहा है। चित्र- शटर स्टॉक।

त्रिफला एक संस्कृत शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ है ‘तीन फल’। इसको बनाने के लिए बराबर मात्रा में :

  1. आंवला (Amla)
  2. हरड़ (Harad)
  3. बहेड़ा (Baheda) शामिल है।

जानिए कैसे बनाया जाता है त्रिफला?

बाजार में कई ऐसे ब्रांड मौजूद हैं, जो शुद्ध त्रिफला बना कर बेचते हैं। पर आप इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए हरड़ का छिलका, बहेड़े का छिलका और गुठली निकाले हुए आंवला तीनों के 1-1 भाग लेकर उसका बारीक चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें और इसका सेवन करें।   

वेट लॉस में मददगार है त्रिफला 

त्रिफला पॉलीफेनोल्स (एंटीऑक्सीडेंट) का एक समृद्ध स्रोत है, जो शरीर में मुक्त कणों से लड़ सकता है। अणु जो कोशिका क्षति और कई बीमारियों के लिए जिम्मेदार होते हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एंटीऑक्सीडेंट वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं। 

यह वसा कोशिकाओं द्वारा उत्पादित विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में आपकी मदद करते हैं। जिससे वसा जलाने और चयापचय को बढ़ावा मिलता है। यानी हेल्दी वेट लॉस का आसान तरीका। 

अब जानिए वजन घटाने के लिए कैसे करना है त्रिफला का सेवन 

आयुर्वेद के अनुसार यदि आप उचित समय पर उचित तरीके से इसका सेवन नहीं करते हैं, तो यह आपको कभी फायदा नहीं करेगा। वजन कम करने के लिए आप 200ml पानी में एक चम्मच त्रिफला का चूर्ण मिलाकर इसे रात भर के लिए रख दें।

वेट लॉस के लिए त्रिफला का सेवन असरदार है । चित्र : शटरस्टॉक

सुबह इस पानी को तब तक उबालते रहें जब तक पानी आधा न हो जाए। और जो भी पानी बचे उसे दो चम्मच शहद के साथ गटक जाएं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो कुछ ही हफ्तों में आपको परिणाम नजर आने लगेंगे।

हालांकि ध्यान रहे अगर आपका मोटापा या वजन थायराइड या किसी अन्य बीमारी के कारण है,  तो फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें और किसी भी प्रकार के घरेलू उपाय करने से बचें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
अक्षांश कुलश्रेष्ठ

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में

अगला लेख