पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

सुबह उठकर खाली पेट पिएं गुनगुना पानी, वेट लॉस के साथ शरीर को मिलेंगे ये 5 लाभ

शरीर में जमा कैलोरीज़ को नेचुरल तरीके से बर्न करना चाहते हैं, तो उसके लिए गुनगुने पानी का सेवन फायदेमंद साबित होता है। जानते हैं गर्मी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये सुपर रेमिडी किस तरह करती है काम
Updated On: 2 Aug 2024, 03:13 pm IST
गर्म पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और पाचन को बढ़ावा मिलता है। चित्र:शटरस्टॉक

गर्मी में अक्सर लोग गर्म पानी पीने से परहेज करते हैं। मगर पेट पर जमा चर्बी और पाचनतंत्र की गड़बड़ी को ठीक करने के लिए सदियों से इस आसान रेमिडी को अपनाया जाता है। अगर आप फिटनेस फ्रीक है और शरीर में जमा कैलोरीज़ को नेचुरल तरीके (Natural remedy for calorie burn) से बर्न करना चाहते हैं, तो उसके लिए गुनगुने पानी का सेवन फायदेमंद साबित होता है। इससे न केवल कमर पर जमा फैट्स को कम किया जा सकता है बल्कि शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। जानते हैं गर्मी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये सुपर रेमिडी किस तरह करती है काम (drinking hot water on an empty stomach)।

खाली पेट गुनगुना पानी क्यों पीना चाहिए

इस बारे में एलाइव हेल्थ, न्यूट्रिशनिस्ट नौशीन शेख बताती हैं कि पानी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है। इससे डाइजेस्टिव ऑर्गन्स स्टीम्यूलेट होते हैं और ब्लड का फ्लो शरीर में उचित बना रहता है। सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीने से बार बार भू लगने की समसया को कम किया जा सकता है। इसके अलावा दिनभर रहने वाली ब्लोटिंग और पेट दर्द से भी बचा जा सकता है।

वे लोग जो फिटनेस फ्रीक हैं, उन्हें भी अपने दिन की शुरूआत गुनगुने पानी से करनी चाहिए। इससे अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न किया जा सकता है। ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के अलावा रात को सोने से पहले भी इसका सेवन करें।

इस बारे में क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, आर्टेमिस लाइट, एनएफसी, नई दिल्ली से संगीता तिवारी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि गुनगुने पानी का पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पेट में जमा अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा गर्म वानी दांतों के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से मुक्त रखता है।

सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीने से बार बार भूख लगने की समस्या को कम किया जा सकता है। चित्र:अडोबी स्टॉक

जानें खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking lukewarm water)

1. पाचन में सुधार

सुबह गुनगुने पानी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे पाचन में सुधार आता है। रोज़ाना खाली पेट पानी पीने से पाचन तंत्र की सक्रियता बढ़ जाती है और इससे पेट संबंधी समस्याएं कम होने लगती हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मददगार होता है।

2. शरीर में नहीं होती पानी की कमी

सुबह सुबह गुनगुने पानी के सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। यह शरीर के तापमान को सही बनाए रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन (Dehydration) का खतरा कम करता है। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को नियमित रूप से गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। मेटाबॉलिज्म और पाचन में मदद करते के अलावा ये हेल्दी हैबिट वजन कम करने में भी सहायक होती है।

3. समर कोल्ड और जकड़न में भी आराम

गुनगुने पानी में शहद की थोड़ी सी मात्रा को मिला देने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। शहद के साथ गुनगुना पानी पीने से सर्दी, जकड़न और गले में खराश जैसी कई परेशानियों में फायदा होता है। यह गले का आराम प्रदान करता है और त्वचा में भी चमक बढ़ जाती है। इससे मुंहासों की समस्या से भी निजात मिल सकती है।

नगुने पानी में शहद की थोड़ी सी मात्रा को मिला देने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। चित्र- अडोबीस्टॉक

4. स्ट्रेस और एंजाइटी में भी लाभ

गुनगुने पानी के सेवन से हमारे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है। इससे स्ट्रेस और एंजाइटी का खतरा कम होता है। फोकस एवं याददाश्त बढ़ाने में भी मददगार है। गुनगुना पानी महिलाओं को माहवारी के दिनों में दर्द से भी राहत दिलाता है। साथ ही दांतों के दर्द में भी यह आरामदायक है। सर्दियों के मौसम में गुनगुने पानी का सेवन विशेषरूप से फायदेमंद है।

5. कब्ज से राहत

गर्म पानी को घूंट घूंट कर पीने से मेटाबॉलिक सिस्टम तेज़ी से कार्य करने लगता है। इससे शरीर में न केवल अतिरिक्त कैलोरीज़ का खतरा कम हो जाता है डाइजेशन भी बूस्ट होता है। इससे गट हेल्थ एक्टिव रहती है। गुनगुने पानी का खाली पेट सेवन बॉवल मूवमेंट को नियमित बनाए रखता है।

इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रखें कि पानी का तापमान बहुत ज्यादा न हो। ज्यादा गर्म पानी से मुंह में छाले से लेकर कई अन्य गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

ज्यादा गर्म पानी में शहद मिलाना भी हानिकारक होता है। इससे शहद के गुण नष्ट होते हैं और वह नकारात्मक प्रभाव डालता है।

एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्या का सामना कर रहे लोगों को भी गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए।
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को शहद के प्रयोग में सतर्कता बरतनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख