पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

बानी जे की ये 5 इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट आपको बना देंगी उनकी फि‍टनेस का दीवाना

बानी जे को अपनी मांसपेशियों और वॉशबोर्ड एब्स के लिए जाना जाता है, जो उनके समर्पित जिम प्रशिक्षण का एक परिणाम हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट इसका गवाह है।
Updated On: 10 Dec 2020, 01:24 pm IST
बानी जे के एब्‍स सभी को प्रेरित करते हैं। चित्र : Instagram/Bani J

बानी जे को हमने पहली बार रोडीज से जाना। इसके बाद, हम सभी अपने मन की बात कहने के लिए उनसे काफी प्रभावित हुए। वास्तव में उन्होंने खुद के लिए वही किया जो उन्‍हें पसंद था। दूसरे क्‍या कहेंगे, इसकी उन्‍होंने कभी परवाह नहीं की। उन्होंने अपनी पर्सनेलिटी से देश भर की कई युवा लड़कियों को प्रेरित किया।

कई वर्षों के बाद हमने फोर मोर शॉट्स के बारे में सुना। इस दौरान हमने उन्हें और बेहतर तरीके से जाना और हमने पाया कि वह एक जबरदस्त फिटनेस फ्रीक हैं। वे जिम में वास्तव में काफी मेहनत करती हैं। उनकी बॉडी असल में काफी टोन है। उनके पेट पर वॉशबॉर्ड एब्स हैं, उनकी मांसपेशियां स्पष्ट रूप से कड़ी मेहनत और डेडीकेटिड ट्रेनिंग का परिणाम हैं। अपनी आकर्षक पर्सनेलिटी से लेकर फिटनेस तक वह बहुत से लोगों को प्रेरित करने में सफल रही हैं।

जानें बानी जे खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं-

1. वह उन लोगों में से हैं जो खुद को बेहतर बनाने के आगे बढ़ती हैं और चुनौतियों का सामना करती हैं। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में वे 135 किलोग्राम वजन उठा रहीं है, जबकि उसका वास्तविक लक्ष्य 150 किलोग्राम है!

2. वह काफी ट्रेवल करती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह ट्रेनिंग नहीं लेती हैं। यहां बानी जे हांगकांग में काफी फ्लेक्सी नजर आ रही हैं। जाहिर है यह इस तरह का नियमित अभ्यास उन्हें फिट रखता है।

3. यह सच है कि वह खुद को चुनौती देती हैं, लेकिन बानी जे भी अपने फैन्स को इस बात से अपडेट करने से पीछे नहीं हटती हैं कि उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम कैसा रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मुझे वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरे न्यूट्रल ग्रिप चिन्स कितने सुंदर लग रहे हैं।

जीवन में सफल होने के लिए आपको जिस चीज की आवश्यकता होती है। वह है खुद के साथ कठोर बनने के साथ ही सही संतुलन बनाना। साथ ही यह भी जानना कि आपको अपने प्रयास को कब सराहना है।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

4. फिटनेस केवल इस बारे में नहीं है कि आप शारीरिक रूप से क्या करते हैं, बल्कि आपकी मानसिक स्थिति भी महत्‍वपूर्ण है। बानी जानती हैं कि खुद को रिकवर करने के लिए समय देना जरूरी है। जिससे कि उन्हें ट्रेनिंग गेम में वापस आने के दौरान वास्तव में बेहतर परिणाम मिले।

उन्होंने इंस्टग्राम पोस्ट शेयर किया, वह बताती हैं कि इसके लिए मेडिटेशन जरूरी है। इसे करने से बहुत स्पष्टता और शांति मिलती है।

5. हम पहले से ही जानते हैं कि बानी अपनी फिटनेस के प्रति समर्पित हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि वह सुबह 4 बजे जिम जाती हैं? उनके अनुसार, सुबह के समय उनका ऊर्जा स्तर सबसे अच्छा होता है। सुबह 4 बजे उनकी इंटेंसिटी एक अलग ही लेवल की होती है।

बानी जे के फिटनेस गोल स्पष्ट हैं। लेकिन यह भी स्पष्ट है कि उन्‍होंने सभी मांसपेशियों के लाभ के लिए बहुत मेहनत की है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख