पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

वजन कम कर रही हैं तो फॉलो करें 21 दिन का ये वॉकिंग प्लान, फिट रहने में मिलेगी मदद

अगर आपने फिटनेस की दुनिया में कदम रखने की शुरुआत कर रही हैं, तो विश्वास कीजिए पैदल चलना आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। यहां आपके लिए है 21 दिन का खास वॉकिंग प्‍लान।
Written by: विनीत
Published On: 9 Jan 2021, 10:00 am IST
वेट लॉस में आहार भी बहुत महत्‍वपूर्ण है। चित्र-शटरस्टॉक

पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, साथ ही यह उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है जो लोग वजन कम करना चाहते हैं और खुद को फिट रखना चाहते हैं। क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार पैदल चलने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन आपको पैदल चलने का सही तरीका पता होना जरूरी है।

अगर आपने फिटनेस की दुनिया में कदम रखने की शुरुआत कर रही हैं, तो विश्वास कीजिए पैदल चलना आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। हम आपके लिए 21 दिन यानी 3 हफ्तों का एक ऐसा वॉकिंग प्लान लेकर आए हैं, जिसे विशेषज्ञों नें खास वजन कम करने के लिए डिजाइन किया है। क्या आप इससे लाभ पाना चाहती हैं? तो चलिए हम आपके साथ इस 21-दिवसीय वॉकिंग प्लान की पूरी जानकारी साझा करते हैं।

यहां हैं 21 दिवसीय वेट लॉस वॉकिंग प्लान

सप्ताह : 1

दिन 1: सुबह और रात को नियमित रूप से 5 मिनट टहलने के साथ इसकी शुरुआत करें।

दिन 2: सुबह और दोपहर में 7 मिनट के लिए पैदल चलें।

यह भी पढ़ें: क्‍या सर्दियों में ज्यादा प्रोटीन का सेवन भी हो सकता है वजन बढ़ने का कारण? जानिए क्‍या है सच्‍चाई

दिन 3: कार्यक्रम का तीसरा दिन सुबह और दोपहर में 9 मिनट की पैदल दूरी के साथ शुरू और समाप्त होता है।

दिन 4: हम दिन में दो बार 10 मिनट तक चलने का समय बढ़ाते हैं।

एक्सरसाइज वजन कम करने में आपकी मदद करती है। चित्र : शटरस्‍टॉक

दिन 5: जैसा कि हम अपने इंड्योरेंस वीक (endurance week) के करीब हैं, तो सुबह और रात में 12 मिनट तक पैदल चलें।

दिन 6: सुबह और दोपहर में 15 मिनट के लिए पैदल चलें।

दिन 7: अपने इंड्योरेंस वीक (endurance week) के आखिरी दिन, आपको सुबह 18 मिनट और दोपहर में 18 मिनट पैदल चलना है। अब आप अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

सप्ताह : 2

दिन 8: यहां हम 2 मिनट की आसान और सामान्य वॉक (normal walk) से वार्मअप करना शुरू करते हैं, फिर 10 मिनट की क्विक वॉक (quick walk) और फिर उसके बाद ठंडा होने के लिए हम 2 मिनट आसान वॉक (easy walk) करते हैं।

यह भी पढ़ें: लगातार बढ़ रहा है वजन तो इन 5 टिप्स को फॉलो करें, वजन प्रबंधन में मिलेगी मदद

दिन 9: इसमें आपको मध्यम गति से लगातार 20 मिनट तक पैदल चलना होता है।

दिन 10: दसवें दिन, हम समय को बढ़ाते हैं, इसलिए हम 5 मिनट आसान गति से पैदल चलने के साथ इसकी शुरुआत करते हैं। फिर 12 मिनट तेज गति से चलते हैं और उसके बाद खुद को रिफ्रेश करने के लिए 5 मिनट नियमित पैदल चलते हैं।

दिन 11: यहां हम एक मध्यम गति से फिर से 10 मिनट की सैर करते हैं।

दिन 12: पहले की तरह, हम 5 मिनट के लिए एक आसान गति से शुरू करते हैं, फिर 15 मिनट की तेज गति से चलना जारी रखते हैं, उसके बाद शरीर को ठंडा करने के लिए इस कसरत को 5 मिनट और करते हैं।

अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तो इस वॉकिंग प्लान को फॉलो करें। चित्र : शटरस्‍टॉक

दिन 13: इस दिन, हम एक बार फिर मध्यम गति 20 मिनट तक पैदल चलते हैं।

दिन 14: दूसरे सप्ताह का हमारा अंतिम दिन, 5 मिनट की आसान वॉक से शुरू होता है फिर 18 मिनट के लिए तेज गति से पैदल चलना, और सप्ताह को समाप्त करने के लिए निश्चित रूप से 5 मिनट आसान वॉक करना।

सप्ताह : 3

दिन 15: हम अपने अंतिम सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत सीढ़ियों पर 10 मिनट तक चढ़ने और उतरने के साथ करते हैं। और फिर सामान्य होने के लिए 2 मिनट तक आसान गति से पैदल चलते हैं।

दिन 16: सप्ताह 2 की तरह, इस दिन आप 20 मिनट मध्यम गति से चलेंगे।

दिन 17: हम 12 मिनट के लिए सीढियां चढ़ने और उतरने के साथ जारी रखते हैं, फिर 2 मिनट की आसान वॉक करते हैं।

दिन 18: यह दिन आपको थोड़ा आश्चर्यचकित कर सकता है, इस दिन 25 मिनट तक मध्यम गति से पैदल चलें, और उसके बाद 12 स्क्वाट्स के दो सेट के साथ कसरत करें।

दिन 19: हम सीढ़ियों पर 20 मिनट तक चढ़ते-उतरते हैं, उसके बाद शांत होने के लिए 3 मिनट तक आसान वॉक करते हैं।

यह भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्‍म बूस्‍ट कर वेट लॉस में मददगार होंगे ये 5 डिटॉक्‍स ड्रिंक्स, जानिए बनाने का तरीका

दिन 20: मध्यम गति से 25 मिनट तक पैदल चलें।

दिन 21: इस 21-दिवसीय वॉकिंग प्लान को पूरा करने के लिए, 20 मिनट तक तेज़ गति से सैर करें, और 3 मिनट की आसान वॉक के साथ इसे पूरा करें।

पैदल चलना स्वस्थ रहने का एक आसान और बहुत अच्छा तरीका है। वास्तव में इस 21 दिवसीय वॉकिंग प्लान के जरिए आपको फैट जलाने में मदद मिलेगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विनीत

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए।

अगला लेख